सब्सक्राइब करें

Indian Army Viral Video: बर्फीले तूफान में चट्टान की तरह खड़ा रहा इंडियन आर्मी का जवान, वीडियो देखकर कांपने लगेगी चीन-पाक की सेना

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 08 Jan 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Indian army viral video soldier guarding borders in  mountain video goes viral on social media
बर्फीले तूफान में भी सीमा पर डटा हुआ भारतीय सैनिक - फोटो : Twitter/proudhampur

मुश्किल से मुश्किल हालातों से कैसे लड़ना है,अगर ये सीखना है तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय सेना है। अपने परिवार से कोसों दूर ये सैनिक भारत की रक्षा करते हैं। दुश्मन सीमा के पार हो या सीमा के अंदर बहादुरी से लड़ना इनको बखूबी आता है। कोई भी मौसम, कोई भी समस्या से भारतीय सेना के जवान मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी पर डटे रहते हैं। ठंड का मौसम चल रहा है और देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं हमारी सेना के जवान सीमा पर खड़े हैं ताकि हम अपने घरों में चैन से सो सकें। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय सेना का एक जवान बर्फीले तूफान में भी अपनी पोस्ट छोड़कर कहीं नहीं जाता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जवान के घुटने तक बर्फ जमी हुई है और वो अपनी ड्यूटी पर सीना ताने खड़ा है।

Trending Videos
Indian army viral video soldier guarding borders in  mountain video goes viral on social media
भारतीय सेना- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
बर्फीले तूफान में भी खड़ा है जवान 
 

हमारी सेना अपने देश की रक्षा और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। हमने सैनिकों के अदम्य साहस और वीरता के तो कई किस्से सुने हैं और वीडियो के माध्यम से भी देखते हैं। इन वीरों के साहस को देखकर हमें इनपर गर्व होता है कि ये हमारे रक्षक हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान बहुत ही कठिन हालातों में भी अपनी बंदूक लिए तूफान में खड़ा है जिसे देखकर दुश्मन भी सौ बार सीमा पार करने से पहले सोचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army viral video soldier guarding borders in  mountain video goes viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
इस वीडियो को रक्षा मंत्रालय के उधमपुर जनसंपर्क अधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा ,' हम अपने लक्ष्य तक भले ही आसानी से नहीं पहुंच सकते हैं, लेकिन प्रबल इच्छाशक्ति और बलिदान से हम हमारे लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। जीने के लिए सभी के पास एक जीवन है, लेकिन देश की बात हो तो कौन खड़ा रहता है?' 

देखें वीडियो...

Indian army viral video soldier guarding borders in  mountain video goes viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
घुटने तक बर्फ में खड़ा है जवान 
 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाबांज भारतीय सैनिक बर्फीले तूफान में अपने हाथ में राइफल लेकर खड़ा है। तूफान इतना तेज है कि सैनिक के घुटने तक बर्फ  जमा हो चुकी है।

विज्ञापन
Indian army viral video soldier guarding borders in  mountain video goes viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सैनिक जैसे सामान्य दिनों में ड्यूटी करता है वैसे ही कर रहा है। इस खतरनाक तूफान में भी सैनिक अपनी पोस्ट पर डटा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस जवान के हौसले को सलाम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed