सब्सक्राइब करें

Bike Wash: बाइक धोते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 08 Jan 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
How To Wash Your Bike Safely at Home follow these steps auto news in hindi
बाइक धोते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

दुनिया में ऐसे बहुत लोग होंगे, जो बाइक के शौकीन होते हैं। वैसे तो आजकल हर घर में बाइक मौजूद रहती है। शहर हो या गांव, बाइक हर किसी के लिए सबसे जरूरी साधन बन गया है। अगर आप बाइक चलाते हैं तो उसकी साफ-सफाई भी करते होंगे। आमतौर पर लोग अपनी बाइक को घर पर ही धोना शुरू कर देते हैं। इससे बाइक को बाजार में धुलवाने का खर्चा बचता है। ऐसे में अगर आप भी बाइक को घर पर ही धोते हैं, तो आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि बाइक धुलते समय जरा सी भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है और आपके बाइक को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनका बाइक धोते समय आपको ख्याल रखना चाहिए। इन बातों का ख्याल रखकर आप अपनी बाइक को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं... 

Trending Videos
How To Wash Your Bike Safely at Home follow these steps auto news in hindi
बाइक धोते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • बाइक धोते समय कोशिश करें कि बाइक के एग्जास्ट पाइप यानी साइलेंसर में पानी न भरे, क्योंकि अगर उसके अंदर पानी चला गया, तो बाइक के स्टार्ट होने में काफी परेशानी होगी। इसके अलावा आपको बार-बार किक मारनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Wash Your Bike Safely at Home follow these steps auto news in hindi
बाइक धोते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • बाइक को मुलायम कपड़े से ही साफ करें, क्योंकि अगर आप किसी ऐसे कपड़े या किसी अन्य चीज से उसे साफ करते हैं जो सॉफ्ट नहीं है, तो बाइक की बॉडी पर निशान पड़ सकते हैं। साथ ही उसका पेंट भी खराब हो सकता है। इसका नतीजा ये होता है कि बाइक की चमक चली जाती है और वह देखने में पहले के मुकाबले थोड़ी भद्दी और पुरानी लगने लगती है। 
How To Wash Your Bike Safely at Home follow these steps auto news in hindi
बाइक धोते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • बाइक को धोने के लिए हमेशा बाइक शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इससे बाइक की शाइन कभी खराब नहीं होती। 
विज्ञापन
How To Wash Your Bike Safely at Home follow these steps auto news in hindi
बाइक धोते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • बाइक धोते समय कोशिश करें कि मोटरसाइकिल के की-लॉक में भी पानी न भरे। अगर बाइक के की लॉक में पानी जाता है तो आपको उसे ऑन-ऑफ करने में परेशानी होगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed