सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: 28 साल के युवक ने दिया बच्चे को जन्म, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 08 Jan 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
28 year old man gives birth a baby after during gender change treatment
महिला से पुरुष बनें शख्स ने दिया बच्ची को जन्म - फोटो : Instagram/@ashthegoth

चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। लोगों को अपनी आंखों और कानों पर विश्वास नहीं होता कि ऐसा भी कुछ हो सकता है, क्योंकि ऐसी घटनाएं समाज में एक दम नए बदलावों को जन्म देती हैं। दरअसल, आजकल लोग अपने लिंग को लेकर असमंजस में दिखाई देते हैं। अगर कोई लड़का है तो लड़की बनना चाहता है और लड़की, लड़का बनना चाहती है। हालांकि, ये उनका अपना निजी फैसला है कि उन्हें किस तरह से जीवन बिताना है। इस फैसले मैं उनकी मदद करती है आज की चिकित्सा पद्धत्ति। जी हां! आजकल चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी दवाइयां और सर्जरी उपलब्ध हैं जिससे ये सब चीजें संभव हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला अपना जेंडर बदलकर पुरुष बनी और उसके बाद एक बच्ची को जन्म भी दिया। आइए जानते हैं इस महिला की पूरी कहानी..........

Trending Videos
28 year old man gives birth a baby after during gender change treatment
महिला से पुरुष बनें शख्स ने दिया बच्ची को जन्म - फोटो : Instagram/@ashthegoth
महिला से पुरुष बनें शख्स ने दिया बच्ची को जन्म
 
महिला से पुरुष बने अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने वर्ष 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। पूरी कहानी कुछ इस तरह है कि अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था। ऐश अपने इस शरीर से खुश नहीं थी और वे एक पुरुष बनना चाहती थी। इसीलिए वो अपने जेंडर को चेंज करने के लिए टेस्टोस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर हॉर्मोन्स का सेवन करने लगी थी जिससे महिला से पुरुष बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। मगर वो तब हैरान रह गई जब उन्हें फरवरी 2020 में पता चला कि वो गर्भवती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
28 year old man gives birth a baby after during gender change treatment
महिला से पुरुष बनें शख्स ने दिया बच्ची को जन्म - फोटो : Instagram/@ashthegoth
कौन है ये ऐश
 
ऐश के अनुसार, जब वो महिला थी तब वो एक डेटिंग ऐप के माध्यम से एक व्यक्ति से मिली। इसी दौरान दोनों करीब आए और जब उन्हें पता चला कि वो गर्भवती है तो वो हैरान हो गई। इसके बाद उसने अपने ट्रीटमेंट को रोक दिया और बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रोनन है।

28 year old man gives birth a baby after during gender change treatment
महिला से पुरुष बनें शख्स ने दिया बच्ची को जन्म - फोटो : Instagram/@ashthegoth
ऐश के मामले में डॉक्टर्स भी हुए हैरान
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश काफी लंबे समय से अपने जेंडर को लेकर परेशान थी। उन्हें तय करना मुश्किल हो रहा था कि वो किस जेंडर को अपनाए। हालांकि, जब उसे अपने गर्भवती होने की खबर पता चली तो उसने तय किया कि वो अपने बच्चे को जन्म देगी।

विज्ञापन
28 year old man gives birth a baby after during gender change treatment
महिला से पुरुष बनें शख्स ने दिया बच्ची को जन्म - फोटो : Instagram/@ashthegoth

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उसने बच्चे को जन्म दिया और अब उसका वो पालन पोषण कर रही है। उसने बताया कि उसके साथ उसका पति भी रहता और दोनों अपने बच्चे का खूब ख्याल रखते हैं। डॉक्टर्स भी यह जानकर काफी हैरान हुए कि ट्रीटमेंट के दौरान वो कैसी प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन ऐश अपनी प्रेग्नेंसी से काफी खुश थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed