Viral Video: यहां पुल पर हुआ भीषण धमाका, आग के बीच दौड़ती दिखीं कारें, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
Viral Video: पनामा सिटी में एक पुल पर भयानक धमाका हुआ है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आग के बीच कारें जा रही हैं।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर पनामा सिटी का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। पनामा नहर के पास ब्रिज ऑफ द अमेरिका पर खौफनाक नजारा देखने को मिला। आसमान में आग का एक विशाल गोला उठता दिख रहा है और हर तरफ धुंआ ही धुंआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस समय भी पुल पर गाड़ियां दौड़ रही थीं। जान बचाने के लिए लोग लपटों के बीच से भाग रहे थे। भीषण हादसे की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल के मौके पर पहुंचने तक आग ने भयानक रूप पकड़ लिया था। यह धमाका स्थानीय समय के मुताबिक, सोमवार को शाम 4:12 बजे ला बॉका इलाके में हुआ। इसकी वजह सेआसपास के फ्यूल टैंक भी खतरे में पड़ गए।
आपातकालीन टीमें लोगों की मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे में दो नागरिक जल गए हैं, लेकिन उनकी स्थिर है। दो फायरफाइटर के टीम भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
WILD FOOTAGE 🔴
— Open Source Intel (@Osint613) April 6, 2026
A tanker blast near the Bridge of the Americas in Panama City ignited a major fire that spread to 2 additional storage units at the Balboa tank facility. Reports of 3 injuries, no foul play suspected (as of now) pic.twitter.com/GeAcicCVQe
Viral: लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- हम भी आ रहे हैं
अधिकारियों का कहना है कि एक शख्स लापता हो गया है, जिसकी खोज की जा रही है। दमकल और सुरक्षा टीमों ने आसपास फ्यूल टैंकरों को ठंडा करके धमाके को रोकनी की कोशिश की। राहत और बचाव का काम लगातार चलता रहा है, जिससे इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और आग को बुझाया जा सके।
Trending: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने वेंडर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना और लाइसेंस रद्द
बताया जा रहा है बलबोआ ऑयल टैंक सुविधा में आग लगने के कारण धमाका हुआ, लेकिन जांच के बाद पूरा सच सामने आएगा। भयानक आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है गाड़ियों को छोड़कर ड्राइवर भाग रहे हैं। धमाके की वजह से ब्रिज ऑफ द अमेरिका को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। यह ब्रिज 1654 मीटर लंबा है। इस वीडियो के बाद आप भी डर जाएंगे।