सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया में नए वायरस की एंट्री? जानिए वायरल हो रही अजीबोगरीब तस्वीर की सच्चाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 08 Jan 2022 02:55 PM IST
know reality of holes in hand photo goes viral on social media
हाथों में हो रहे छेद का क्या है राज - फोटो : Youtube/@Caters Clips

सोशल मीडिया पर सामान्य चीजें भी दिखाई देती हैं और अजीबोगरीब चीजें भी नजर आती हैं। ऐसे वीडियो और फोटो आए दिन वायरल होते रहते हैं जो लोगों को काफी हैरत में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर लोग कुछ चीजें बनाकर शेयर करते हैं और कुछ हकीकत में होती हैं। ऐसे में ये जान पाना मुश्किल हो जाता है कि विश्वास किसपर किया जाए। सोशल मीडिया की दुनिया में दिखाई देने वाले हर वीडियो या फोटो हकीकत में हो ऐसा भी जरूरी नहीं हैं। ऐसे में इन दिनों एक फोटो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति का हाथ नजर आता है, व्यक्ति की हथेली पर कई सारे छेद दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये व्यक्ति किसी खतरनाक वायरस से पीड़ित है जिसकी वजह से उसके हाथों में छेद हो गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है........

know reality of holes in hand photo goes viral on social media
हाथों में हो रहे छेद का क्या है राज - फोटो : Istock
खतरनाक वायरस का हुआ असर 
 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो को शेयर किया गया जो एक हाथ का है और बुरी तरह खून से सना हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा,' कोरोना ने अभी पीछा नहीं छोड़ा अब ये क्या नई आफत है।' यूजर ने दावा किया है कि ये किसी नई बीमारी के कारण हाथ ऐसे हो गए हैं। जब इस पोस्ट के बारे में जांच की गई तो बेहद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

know reality of holes in hand photo goes viral on social media
हाथों में हो रहे छेद का क्या है राज - फोटो : Pixabay

जांच में पता चला कि वर्ष 2017 में भी यही फोटो तेजी के साथ वायरल हुई थी। उस समय भी यही दावा किया गया था कि ये कोई गंभीर बीमारी है जिसके कारण ऐसे हाथ हो गए हैं, हथेली में छेद हो जाते हैं, लेकिन अब इस फोटो की सच्चाई सामने आ गई है। 

know reality of holes in hand photo goes viral on social media
हाथों में हो रहे छेद का क्या है राज - फोटो : Pixabay
क्या है सच्चाई 
 

एक मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार, इस फोटो में जो हाथ दिखाई दे रहा है वो बस एक मेकअप है। साल 2017 में भी जब इस हाथ की फोटो वायरल हुई थी तो लोग काफी हैरान हुए थे, लेकिन सच्चाई यही है कि हाथ पर मेकअप किया गया है। ऐसा हाथ देखकर कई लोग डर भी जाते हैं। इतने साल बाद भी ये फोटो समय-समय पर वायरल होती रहती है। इस फोटो को देखकर कई लोगों को घिन भी आती है। लोग इस हाथ को देखकर इतने डरने लगे थे कि हाथ का मेकअप करने वाली मेकअप आर्टिस्ट ब्रिजेट को एक सूचना जारी करनी पड़ी थी कि हाथों में इस तरह के छेद असली नहीं हैं। ये किसी भी खतरनाक वायरस या बीमारी के कारण नहीं हुआ है, बल्कि ये नकली मेकअप है।

know reality of holes in hand photo goes viral on social media
हाथों में हो रहे छेद का क्या है राज - फोटो : pixabay
वीडियो असली नहीं है
 

इस वीडियो की सच्चाई एक न्यूज एजेंसी ने बताई थी। एजेंसी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक तस्वीर जारी करते हुए कहा कि वायरल हो रही ये तस्वीर भ्रामक है और इससे डरने को कोई जरुरत नहीं है। ये हाथ ब्रिजेट ट्रेविनो नाम की मेकअप आर्टिस्ट का हाथ है जिस पर हैंड पेंटिंग किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed