{"_id":"60157e158ebc3e340453b3cc","slug":"indian-man-entered-in-pakistan-by-mistake-returned-after-12-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गलती से पाकिस्तान में घुस गया था ये शख्स, 12 साल बाद हुई वतन वापसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
गलती से पाकिस्तान में घुस गया था ये शख्स, 12 साल बाद हुई वतन वापसी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इस्माइल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के कच्छ जिले का रहने वाला एक चरवाहा साल 2008 में गलती से कच्छ बॉर्डर सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था। ऐसे में पाकिस्तान प्रशासन ने उसे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, पड़ोसी देश की जेलों में लंबे समय तक बंद रहने के बाद वो शख्स आखिरकार अपने वतन में वापसी कर लिया है।
2 of 5
इस्माइल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, गुजरात के कच्छ जिले के नाना दिनारा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय इस्माइल साल 2008 में अपने घर से गाय चराने के लिए निकले, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। उन्होंने गलती से पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। पाकिस्तान प्रशासन ने उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। लगभग एक दशक तक इस्माइल के परिवार वालों को उनकी कोई खबर नहीं थी।
3 of 5
इस्माइल
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्टूबर 2017 में जब इस्माइल के पड़ोसी गांव के रहने वाले मूल निवासी रफीक पाकिस्तान से रिहा होने के बाद घर लौट आए, तो उन्होंने बताया वह और इस्माइल कराची की जेल में एक साथ थे। उसके बाद सालों तक परिवार के सदस्य इस्माइल को भारत लाने के लिए लगातार कोशिश करते रहे। बता दें कि जासूसी के आरोप में इस्माइल को अक्टूबर 2011 में पाकिस्तान की एक अदालत ने 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस्माइल
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्टूबर 2016 में तो इस्माइल की सजा पूरी हो गई, लेकिन वो चार साल से अधिक समय तक पाकिस्तान के एक डिटेंशन सेंटर में रहे। क्योंकि भारतीय अधिकारियों को उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करने में समय लग गया। लगभग 12 साल बाद अब इस्माइल की घर वापसी हुई है। भारतीय उच्चायोग द्वारा दायर एक याचिका पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 26 जनवरी 2021 को उन्हें भारत सरकार के हवाले किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
इस्माइल
- फोटो : सोशल मीडिया
12 साल बाद इस्माइल की घर वापसी से उनके घर सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस्माइल का कहना है कि उन्हें इस बात कि बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वो कभी भारत वापस लौट पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।