Railway Facts In Hindi: भारतीय रेलवे लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। ट्रैक की गुणवत्ता सुधारने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर नवीनीकरण अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 6,851 किलोमीटर ट्रैक को नया रूप दिया गया। वहीं, 2025-26 में 7,500 किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक पर काम जारी है और 2026-27 के लिए 7,900 किलोमीटर का लक्ष्य तय किया गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों का करीब 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिससे माल और यात्री ट्रेनों के बीच भीड़ भाड़ में काफी कमी आई है।
Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन के बीच का अंतर? यहां जानिए असली फर्क
Interesting Facts: जब रेलवे की बात होती है तो अक्सर लोग ‘रेलवे ट्रैक’ और ‘रेलवे लाइन’ जैसे शब्दों का जिक्र करते हैं। कई लोगों को लगता है की इन दोनों शब्दों का मतलब एक ही है, लेकिन असल में इन दोनों के मायने अलग-अलग होते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं इनके बीच का फर्क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होता है रेलवे ट्रैक?
रेलवे ट्रैक उस पूरी संरचना को कहा जाता है, जिस पर ट्रेन दौड़ती है। इसमें केवल लोहे की पटरियां ही नहीं, बल्कि स्लीपर, उन्हें जोड़ने वाले फास्टनिंग्स, नीचे बिछे पत्थर (बैलास्ट) और आधार (फॉर्मेशन) भी शामिल होते हैं। यह एक स्थायी रास्ता होता है, जो ट्रेन का भार संभालते हुए उसे संतुलित और सुरक्षित गति देता है। खास बात यह है कि जहां डबल या मल्टीपल ट्रैक होते हैं, वहां ट्रैक की कुल लंबाई रूट की लंबाई से ज्यादा हो जाती है।
क्या होती है रेलवे लाइन?
रेलवे लाइन का मतलब है दो जगहों के बीच तय किया गया पूरा रेल मार्ग। यह एक तरह से कनेक्टिविटी का माप होता है, जिसमें दूरी के साथ-साथ स्टेशन, सिग्नल सिस्टम, पुल, अंडरपास जैसी सभी सुविधाएं शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली से कानपुर के बीच का पूरा रूट ‘रेलवे लाइन’ कहलाता है।
भारत की सबसे लंबी रेलवे लाइन
भारत का रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क्स में गिना जाता है। अगर सबसे लंबी रेलवे लाइन की बात करें, तो डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक का रूट सबसे लंबा माना जाता है।
इस मार्ग पर चलने वाली विवेक एक्सप्रेस (22503/22504) देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह करीब 4,100 से 4,200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करती है और इसे पूरा करने में लगभग 3 से 4 दिन का समय लगता है। यह ट्रेन कई राज्यों से गुजरते हुए दर्जनों स्टेशनों पर रुकती है, जिससे यह भारत की विविधता को एक ही यात्रा में समेटने का अनुभव देती है।
NASA Artemis II: अंतरिक्ष में करोड़ों का टॉयलेट खराब, स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स कैसे जाते हैं टॉयलेट और कहां जाता है मल-मूत्र