गुरुवार को बिहार में बिजली गिरने से करीब 83 लोगों की मौत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया है कि 'अन्य सभी जिलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई जिलों में बिजली गिरने का प्रभाव ज्यादा था, इसलिए संभव है कि नुकसान अधिक हुआ होगा।'
क्या एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती बिजली? जानिए कैसे करें बचाव
बिजली गिरने की स्थिति में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
1. अगर किसी पर बिजली गिर जाए, तो फौरन डॉक्टर की मदद मांगें। ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
2. अगर किसी पर बिजली गिरी है तो फौरन उनकी नब्ज जांचे और अगर आप प्रथम उपचार देना जानते हैं तो जरूर दें। बिजली गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है- वो जगह जहां से बिजली का झटका शरीर में प्रवेश किया और जिस जगह से उसका निकास हुआ जैसे पैर के तलवे।
3. ऐसा भी हो सकता है कि बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो। इसकी जांच करें।
4. बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। अधिकांश मौतें तूफान गुजर जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से होती हैं।
5. अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है। ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा के कारण आपका जमीन से कम से कम संपर्क होगा।
6. छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें- धातु के जरिए बिजली आपके शरीर में घुस सकती है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपा है कि कैसे 15 साल की एक किशोरी पर बिजली गिर गई थी जब वो मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। उसे दिल का दौरा पड़ा था।
7. ये मिथक है कि बिजली एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती।

कमेंट
कमेंट X