सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर फ्लाइट स्टाफ में ज्यादातर महिलाएं ही क्यों होती हैं? बड़ी रोचक है इसके पीछे की वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Interesting Fact why are most flight staff female
एयर होस्टेस - फोटो : social media
क्या कभी आपने किसी फ्लाइट में सफर किया है? अगर नहीं तो फिल्म या ब्लॉग में किसी को सफर करते हुए जरूर देखा होगा। इस दौरान आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी कि यात्रियों की मदद के लिए ज्यादातर महिला स्टाफ ही होती हैं। यात्रियों की हर एक चीज का ध्यान रखने के लिए एयर होस्टेस को चुना जाता है। दुनियाभर की कई फ्लाइट कंपनियां फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा चुनती हैं। यही नहीं विमान के भीतर काम कर रहे क्रू मेंबर में भी सर्वाधिक महिलाएं ही होती हैं। कुछ अनुमानों की मानें तो मेल और फीमेल केबिन क्रू मेंबर का अनुपात लगभग 2/20 का होता है। वहीं कई विदेशी एयरलाइंस में यही अनुपात 4/10 का होता है। ये आंकड़े स्पष्ट तस्वीर बयां करते हैं कि फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है। सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा फ्लाइट स्टाफ में ज्यादा वरीयता क्यों दी जाती है? आप में से कई लोग ये सोच रहें होंगे कि इसका कारण खूबसूरती है। पर ऐसा नहीं इसके पीछे का कारण कुछ और है। आइए जानते हैं - 


Trending Videos
Interesting Fact why are most flight staff female
एयर होस्टेस - फोटो : PTI
यह एक बहुत ही बड़ा साइकोलॉजिकल फैक्ट है कि कई लोग पुरुषों की बजाए महिलाओं की बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं और सुनते ही नहीं हैं बल्कि उनकी बातों पर अमल भी करते हैं। फ्लाइट में सेफ्टी गाइडलाइंस और जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है इसलिए फ्लाइट में ज्यादातर एयरहोस्टेस ही इन सब बातों का एलान करती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Fact why are most flight staff female
विमान - फोटो : social media
फ्लाइट स्टाफ में महिलाओं को ज्यादातर चुने जाने की एक बड़ी वजह यह भी है कि उनका चरित्र पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा कोमल, उदार और विनम्र होता है। उनके इसी उदार चरित्र के चलते यात्रियों के मन में फ्लाइट कंपनी के प्रति एक सकारात्मक छवि बनती है।
Interesting Fact why are most flight staff female
विमान - फोटो : Social media
एक विमान में जितना कम वजन होगा उतना ही उसका ईंधन और पैसा बचेगा। इस कड़ी में महिलाओं का वजन पुरुषों की अपेक्षा कम होता है और कम वजन विमान कंपनी के लिए एक फायदे का सौदा होता है। अक्सर फ्लाइट में पतली और कम वजन की महिलाओं को ही ज्यादातर देखा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही है।
विज्ञापन
Interesting Fact why are most flight staff female
Air Hostess
एक मान्यता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं प्रबंधन को संभालने में अधिक सक्षम होती हैं। वह किसी भी बात को ध्यान पूर्वक सुनती हैं और उस पर अमल भी करती हैं। इन्हीं कारणों के चलते फ्लाइट क्रू में पुरुषों की बजाए महिलाओं को ज्यादा शामिल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर विमान कंपनियां उन्हीं हालातों में पुरुषों को फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में चुनती हैं, जब ज्यादा बल और मेहनत का काम होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed