{"_id":"5dc7d4be8ebc3e5b7d5cca6d","slug":"japanese-companies-banned-to-wearing-glasses-for-women-employees-at-workplace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में कंपनियों ने महिलाओं के चश्मा पहनने पर लगाई रोक, बेहद अजीबोगरीब है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में कंपनियों ने महिलाओं के चश्मा पहनने पर लगाई रोक, बेहद अजीबोगरीब है वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
आमतौर पर दफ्तरों में कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने वाले लोग चश्मा पहनते ही हैं। अगर वो ना भी चाहें तो आंखों की परेशानी उनके लिए मजबूरी बन जाती है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कंपनियों ने कार्यस्थल (वर्कप्लेस) पर महिलाओं के चश्मा पहनने पर रोक लगा दी है। इसके पीछे की वजह भी बेहद ही अजीबोगरीब है।
Trending Videos
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर रोक है, जबकि पुरुष कर्मचारियों को इसकी पूरी छूट है। यहां एयरलाइंस से लेकर रेस्टोरेंट्स के क्षेत्र की कई ऐसी निजी कंपनियां हैं, जहां महिलाएं चश्मा पहनकर काम नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान की एक कंपनी ने तो महिला कर्मचारियों को यहां तक कह दिया है कि वो मेकअप करके ही दफ्तर आएं। इसके अलावा कंपनी ने महिलाओं को वजन कम करने का भी निर्देश दिया है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कंपनियों का मानना है कि कार्यस्थल पर महिलाएं चश्मा पहनकर आती हैं तो इससे उनकी सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है, जिससे क्लाइंट्स (ग्राहकों) पर भी गलत असर पड़ता है और इसके कारण कंपनियों का कारोबार प्रभावित होता है।
विज्ञापन
5 of 6
चश्मा पहनकर विरोध जताती महिला
- फोटो : Twitter/Naomi Hogan
कंपनियों के इन अजीबोगरीब नियमों का महिलाएं जमकर विरोध कर रही हैं। ट्विटर पर महिलाएं #glassesareforbidden के साथ चश्मा पहनकर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।