{"_id":"630b12abf911e43be41b8e5f","slug":"know-about-most-dangerous-lake-why-death-happens-when-people-go-to-lake-facts-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Dangerous Lake: इस खतरनाक झील में जाने पर हो जाती है मौत, पास जाने से भी डरते हैं वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Dangerous Lake: इस खतरनाक झील में जाने पर हो जाती है मौत, पास जाने से भी डरते हैं वैज्ञानिक
Most Dangerous Lake: धरती पर कई नदियां और झीलें मौजूद हैं जिनमें कई नदियों और झीलों को बेहद खतरनाक माना जाता है। दुनिया में कई रहस्यमीय झीलें भी मौजूद हैं जिनमें जाने पर किसी भी जीव की मौत हो जाती है। इन झीलों के रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताते हैं जो बेहद खतरनाक मानी जाती है। दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में यह रहस्यमयी झील मौजूद है। फुन्दूजी नाम की इस झील में अगर कोई गलती से चला जाता है, तो उसकी मौत होनी तय है।
फुन्दूजी झील का नाम सुनने के बाद वैज्ञानिक भी डर जाते हैं। मुटाली (Mutale River) नदी का पानी इस खतरनाक झील में गिरता है। बताया जाता है कि इस नदी का पानी बिल्कुल साफ होता है, लेकिन झील में जाते ही जहरीला हो जाता है। वैज्ञानिकों ने इस झील के रहस्य को जानने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
2 of 6
इस खतरनाक झील में जाने पर हो जाती है मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस खतरनाक झील के पानी की जांच के लिए कई वैज्ञानिक पहुंचे, लेकिन उनके साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है। हर बार ऐसा होने की वजह वैज्ञानिक भी खौफ में आ गए और वह भी इस झील के पास जाने से डरने लगे। उनको इस झील की जांच करने में डर लगने लगा।
3 of 6
इस खतरनाक झील में जाने पर हो जाती है मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
कहा जाता है साल 1946 में एंडी लेविन नाम के एक शोधकर्ता ने इस झील पानी की जांच करने की हिम्मत की थी। यहां पर जांच के लिए वह एक साथी के साथ गए और पानी की जांच की। वह पानी का स्वाद अजीबोगरीब लगने के बाद बोतल में पानी ले लिया और पौधों को भी जांच के लिए अपने साथ ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस खतरनाक झील में जाने पर हो जाती है मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
बताया जाता है कि जब वैज्ञानिक वहां से जाने लगे, तो वह बार-बार घूम कर झील के पास पहुंच जाते थे, क्योंकि उनको वहां से जाने का कोई रास्त नहीं मिलता था। इसके बाद उन्होंने झील के पानी को फेंक दिया जिसके बाद वह सुरक्षित अपने घर पहुंच गए। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसके बाद कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो गई। उनके साथी की भी एक हादसे में मौत हो गई। झील को लेकर यह 13वां हादसा था।
विज्ञापन
5 of 6
इस खतरनाक झील में जाने पर हो जाती है मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इस झील की कई कहानियां हैं। बताया जाता है कि बहुत समय पहले एक कोढ़ी शख्स को यहां के निवासियों ने रहने और खाना खिलाने से मना कर दिया। इसके बाद कोढ़ी व्यक्ति ने क्रोध में आकर श्राप दे दिया और झील में चला गया। इसके बाद वह फिर नजर नहीं आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।