सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी भारत के एक ऐसे मंदिर की, जो साल में केवल 5 घंटों के लिए खुलता है

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 10 Jul 2021 06:57 AM IST
विज्ञापन
know about nirai mata temple open only for 5 hours in a year
निरई माता मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। इन रहस्यों के कारण ही ये मंदिर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। कुछ मंदिर अपने अनोखे बनावट के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं कुछ मंदिर अपने यहां घटने वाली अजीबोगरीब घटनाओं की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में बेहद अनोखा है। खास बात ये है कि यह मंदिर साल में सिर्फ पांच घंटे के लिए ही खुलता है। साथ ही यहां महिलाओं के लिए भी कई खास नियम बनाए गए हैं।




 

दरअसल हम बात कर रहे हैं निरई माता मंदिर की। यह मंदिर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। निरई माता के मंदिर में सिंदूर, सुहाग, श्रृंगार, कुमकुम, गुलाल, बंदन नहीं चढ़ाया जाता बल्कि नारियल और अगरबत्ती से माता को प्रसन्न किया जाता है।

Trending Videos
know about nirai mata temple open only for 5 hours in a year
निरई माता का मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर मंदिरों में जहां दिन भर देवी-देवताओं की पूजा होती है, तो वहीं निरई माता के मंदिर में चैत्र नवरात्रि में केवल एक विशेष दिन ही 5 घंटे यानी सुबह 4 बजे से 9 बजे तक माता के दर्शन किए जा सकते हैं। बाकी दिनों में यहां आना प्रतिबंधित होता है। जब भी यह मंदिर खुलता है, यहां माता के दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about nirai mata temple open only for 5 hours in a year
निरई माता का मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि निरई माता मंदिर में हर साल चैत्र नवरात्र के दौरान अपने आप ही ज्योति प्रज्जवलित होती है। यह चमत्कार कैसे होता है, यह आज तक पहेली ही बना हुआ है।

know about nirai mata temple open only for 5 hours in a year
निरई माता का मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रामीणों का कहना है कि यह निरई देवी का ही चमत्कार है कि बिना तेल के ज्योति नौ दिनों तक जलती रहती है। निरई माता मंदिर में महिलाओं को प्रवेश और पूजा-पाठ की इजाजत नहीं है। यहां सिर्फ पुरुष ही पूजा-पाठ की रीतियों को निभाते हैं।

विज्ञापन
know about nirai mata temple open only for 5 hours in a year
निरई माता मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि महिलाओं के लिए इस मंदिर का प्रसाद खाना भी वर्जित है। कहते हैं कि महिलाएं अगर मंदिर का प्रसाद खा लें, तो उनके साथ कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed