सब्सक्राइब करें

क्यों 13 नंबर को पूरी दुनिया मानती है मनहूस? जान लीजिए ये गहरा रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 13 Sep 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
know about the secret of 13 number in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

दुनियाभर में 13 नंबर को बेहद अशुभ माना जाता है। इसके पीछे का कारण शायद ही सबको पता हो और अगर आपको नहीं पता है तो ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी जिंदगी में भी कई ऐसे मौके आएंगे, जहां आपका सामना 13 नंबर से हो सकता है। दरअसल, 13 नंबर को पूरी दुनिया में मनहूस संख्या के तौर पर देखा जाता है। यही कारण है कि लोग इस अंक का इस्तेमाल करने से बचते हैं। यहां तक कि लोग इस अंक को अपनी जुबान से भी नहीं पुकारते। इसके पीछे कई कारण हैं। 

Trending Videos
know about the secret of 13 number in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

खासतौर से पश्चिमी देशों में आपको 13 नंबर का अच्छा खासा डर देखने को मिलेगा। वहां के लोगों के बीच 13 नंबर का जैसा भय का माहौल नजर आएगा, आपको शायद ही कहीं और वैसा नजर आए। लेकिन जब आप उनके इस डर की वजह जान लेंगे तो शायद 13 नंबर से आप भी परहेज करने लग जाएंगे। हमारा उद्देश्य आपको डराना नहीं बल्कि 13 नंबर से जुड़े कुछ रहस्यमयी तथ्यों से आपको रूबरू कराना है। इसी वजह से दुनिया में ऐसा माहौल तैयार हो गया है कि लोगों ने इस अंक से ही दूरी बनाना शुरू कर दिया है। ये तथ्य आपको वाकई सोचने पर मजबूर कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the secret of 13 number in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

थर्टीन डिजिट फोबिया
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 तारीख को इसलिए अशुभ माना जाता है, क्योंकि एकबार ईसा मसीह के साथ एक ऐसे शख्स ने विश्वासघात किया था जो उन्ही के साथ रात्रिभोज कर रहा था। वह शख्स 13 नंबर की कुर्सी पर बैठा हुआ था। बस तभी से लोगों ने इस अंक को दुर्भाग्यपूर्ण समझ लिया और उसके बाद से इस नंबर से दूर भागने लगे। मनोविज्ञान ने 13 अंक के इस डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया या थर्टीन डिजिट फोबिया नाम दिया है। डर इस हद तक बढ़ गया कि इसकी वजह से लोगों ने 13 नंबर का इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया। 

know about the secret of 13 number in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विदेश में 13 नंबर का डर
अगर आप फॉरेन ट्रिप पर गए हों और आपको किसी होटल में ठहरते वक्त 13 नंबर का कोई रूम या किसी इमारत में 13वीं मंजिल न नजर आए तो समझ जाना कि होटल का मालिक 13 नंबर को अशुभ मानता है। आपको बहुत से लोग ऐसे भी दिख सकते हैं जो किसी होटल में 13 नंबर के रूम को लेना बिल्कुल पसंद नहीं करते। इसके अलावा आपको किसी बार या रेस्टोरेंट में 13 नंबर की खाने की टेबल नहीं दिखाई देगी। वहीं बात करें फ्रांस की तो वहां के लोगों का मानना है कि खाने की मेज पर 13 कुर्सियां होना अच्छा नहीं है। इटली के कई ओपरा हाउस में भी 13 नंबर के इस्तेमाल से बचा जाता है। 

विज्ञापन
know about the secret of 13 number in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

भारत में 13 नंबर का असर
आपकी जानकारी के लिए बता दें 13 नंबर का यह डर न सिर्फ पश्चिमी देशों पर बल्कि भारत के लोगों पर भी सवार है। यहां भी बहुत से लोग इस अंक को अशुभ मानते हैं। आपको यह बात शायद ही मालूम हो कि सपनों के शहर कहे जाने वाले चंडीगढ़ देश का सबसे सुनियोजित शहर माना जाता है। यह पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर हुआ करता था, लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि इस सुनियोजित शहर में सेक्टर 13 नहीं है। दरअसल, इस शहर का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट ने 13 नंबर का सेक्टर ही नहीं बनाया। वह 13 नंबर को अशुभ मानता था। उस आर्किटेक्ट को इस शहर को डिजाइन करने के लिए विदेश से बुलवाया गया था। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed