फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीबोगरीब रिवाज: दुनिया का वो अनोखा देश, जहां लोग घर की दीवारों पर लगाते हैं पत्नी की तस्वीर

Sun, 07 Feb 2021 06:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 07 Feb 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
know interesting facts about Brunei country where people put the wife picture on walls of the house
ब्रुनेई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में लगभग जितने भी देश हैं, उनसे जुड़े कुछ न कुछ रोचक बाचें जरूर होती हैं। कुछ इसी तरह का देश है ब्रुनेई। इस देश की रोचक बातें आपको हैरान कर देंगी। ब्रुनेई एक मुस्लिम बहुल देश है, जहां आज भी महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया है। इंडोनेशिया के पास स्थित इस देश में आज भी राजतंत्र चलता है, यानी यहां का राजा का शासन चलता है। हालांकि, कई देशों की तरह ब्रुनेई भी अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, जिसे 1 जनवरी 1984 को स्वतंत्रता मिली थी।

know interesting facts about Brunei country where people put the wife picture on walls of the house
ब्रुनेई की एक मस्जिद - फोटो : Pixabay

ब्रुनेई एक ऐसा देश है, जहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज है। किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की भी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसके अलावा दीवार पर यहां के सुल्तान की तस्वीर भी दिख जाती है।

know interesting facts about Brunei country where people put the wife picture on walls of the house
ब्रुनेई के सुल्तान का महल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है। साल 2008 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपये बताई गई थी। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास लगभग 7,000 कार हैं। उनकी निजी कार सोने से जड़ी हुई है। वह जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है, जिसमें 1700 से भी ज्यादा कमरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know interesting facts about Brunei country where people put the wife picture on walls of the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस देश में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है। सिर्फ यही नहीं, यहां के लोग सड़क पर चलते-चलते भी कुछ खाना-पीना गलत मानते हैं। सबसे खास बात कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
know interesting facts about Brunei country where people put the wife picture on walls of the house
ब्रुनेई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा कहा जाता है कि ब्रुनेई में जितने घर हैं, उससे ज्यादा तो यहां लोगों के पास कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। दरअसल, यहां कारें अधिक होने का कारण ये है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed