फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर फिनलैंड को क्यों कहा जाता है 'झीलों का देश'?

Sat, 03 Jul 2021 07:23 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 03 Jul 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
know reasons why is finland called the land of thousand lakes
फिनलैंड की एक झील - फोटो : Pixabay

फिनलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह बेहद ही खूबसूरत देश है, जो उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित है। इस देश को 'झीलों का देश' भी कहते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि यहां लगभग एक लाख 87 हजार से भी ज्यादा झीलें हैं, जो देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा फिनलैंड से जुड़ी और भी कई रोचक बातें हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान हो जाते हैं और शायद आप भी हो जाएंगे। यह देश अपने मौसम और लाइफस्टाइल के वजह से काफी मशहूर है।


 

फिनलैंड का मौसम बहत ही सुहावना और मनमोहक है। गर्मियों के मौसम में यहां रात के 10 बजे तो ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी शाम हुई हो। वहीं ठंड के मौसम में यहां दिन में अधिकांश अंधेरा ही होता है। सिर्फ दोपहर में ही कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन हो पाते हैं, वो भी कभी-कभी।

know reasons why is finland called the land of thousand lakes
टोर्नियो गोल्फ कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिनलैंड में 'टोर्नियो' नाम का एक बेहद ही अनोखा गोल्फ का मैदान है, जिसका आधा भाग फिनलैंड में और आधा स्वीडन में पड़ता है। इस गोल्फ कोर्स में कुल 18 होल्स हैं, जिसमें से नौ फिनलैंड में और बाकी के नौ स्वीडन में हैं। यहां अक्सर लोग खेलते-खेलते एक देश से दूसरे देश में पहु्ंच जाते हैं।

know reasons why is finland called the land of thousand lakes
पत्नी को पीठ पर उठाकर दौड़ने की विश्व स्तरीय प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया

इस देश में पत्नियों को पीठ पर उठाकर दौड़ने की एक विश्व स्तरीय  प्रतियोगिता होती है। इस प्रतियोगिता में जो भी व्यक्ति जीतता है, उसे उसकी पत्नी के वजन के बराबर बीयर पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। यह पूरी दुनिया में शायद सबसे अनोखी प्रतियोगिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know reasons why is finland called the land of thousand lakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिनलैंड का सबसे दिलचस्प कानून ये है कि यहां ट्रैफिक चालान लोगों की तनख्वाह के हिसाब से काटे जाते हैं। हालांकि, इसका गलत फायदा भी लोगों ने खूब उठाया। क्योंकि लोग जानबूझकर ट्रैफिक पुलिस से अपनी तनख्वाह कम बताते थे, ताकि उनका चालान कम का काटा जाए।

विज्ञापन
know reasons why is finland called the land of thousand lakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि मोबाइल बनाने वाली कंपनी नोकिया और दुनिया को एंग्री बर्ड्स देने वाली रेवियो कंपनी फिनलैंड की ही हैं। इतना ही नहीं, फिनलैंड ने ही दुनिया को पहला इंटरनेट ब्राउजर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed