फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kyaiktiyo Pagoda: सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर, गुरुत्वाकर्षण को देता है चुनौती, जानिए रहस्य

Tue, 08 Nov 2022 08:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Kyaiktiyo Pagoda buddhist pilgrimag is believed to balance in hair of lord buddha defies gravity myanmar
सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर - फोटो : iStock

Kyaiktiyo Pagoda: दुनिया में कई रहस्यमयी चीजे हैं जिनसे वैज्ञानिक अभी तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इनमें कई रहस्यमयी मंदिर भी शामिल हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इसके अलावा धरती पर गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाले भी कई रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों को नहीं पता है। तमिलनाडु के महाबलिपुरम शहर में मौजूद एक अति प्राचीन पत्थर के बारे में आपको जरूर पता होगा, जो एक ढलान पर करीब 1200 साल से रहस्यमयी रूप से टिका हुआ है। यह पत्थर बड़े से बड़े आंधी-तूफान में भी न तो कभी हिलता है और न ही कभी गिरता है।



इसी तरह का एक पत्थर म्यांमार में भी है जिसकी ऊंचाई करीब 25 फीट है। इस सुनहरे पत्थर की भी खास बात यह है कि सदियों से चमत्कारिक रूप से एक दूसरे पत्थर के ढाल पर टिका हुआ है। इसे भी आंधी-तूफान तक अपनी जगह से नहीं हिला सके हैं।  

Kyaiktiyo Pagoda buddhist pilgrimag is believed to balance in hair of lord buddha defies gravity myanmar
सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर - फोटो : iStock
यह भारी-भरकम पत्थर लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो किसी रहस्य से कम नहीं है। यह जगह म्यांमार के बौद्धों का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह पत्थर सोने की तरह दिखता है जिसे 'गोल्डन रॉक' या 'क्यैकटियो पगोडा' कहा जाता है। 

 
Kyaiktiyo Pagoda buddhist pilgrimag is believed to balance in hair of lord buddha defies gravity myanmar
सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर - फोटो : iStock
दरअसल, लोगों ने इस पत्थर पर सोने की पत्तियां चिपका दिया है जिसकी वजह से यह सोने जैसा ही बन गया है। इस की वजह से इसका नाम 'गोल्डन रॉक' पड़ गया है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे यह एक चट्टान के किनारे से टिका हुआ है।

UFO: अमेरिका ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य, हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी, जानिए चीन से क्या है संबंध

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kyaiktiyo Pagoda buddhist pilgrimag is believed to balance in hair of lord buddha defies gravity myanmar
सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर - फोटो : iStock
बताया जाता है कि इस पत्थर के पास साल में तीन बार जाने से गरीबी और सारे दुख दूर हो जाते हैं। यह भी मान्यता है कि इस जगह पर जो भी मन्नत मांगी जाती है, वो पूरी जरूर होती है। माना जाता है कि यह पत्थर भगवान बुद्ध के बालों पर टिका हुआ है जिसकी वजह से यह अपने स्थान से कभी हिलता नहीं है। 

 
विज्ञापन
Kyaiktiyo Pagoda buddhist pilgrimag is believed to balance in hair of lord buddha defies gravity myanmar
सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर - फोटो : iStock
हालांकि इस बारे में किसी को नहीं पता है कि यह पत्थर कब से यहां ऐसे ही टिका हुआ है, लेकिन माना जाता है कि 'क्यैकटियो पगोडा' का निर्माण 581 ईसा पूर्व में किया गया था। हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि 11वीं सदी में एक बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध के बालों के सहारे इस पत्थर को इस तरह के ढलान पर टिका कर रख दिया था। 


Amoeba: दुनिया में कहर बरपा सकता है ये जीव! खा जाता है इंसान का दिमाग, 97 फीसदी पीड़ितों की हो जाती है मौत

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed