सब्सक्राइब करें

Ganga River on Mars: मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा, क्यों दुनिया है हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 04:51 PM IST
सार

Ganga River on Mars: ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह को लेकर एक अध्ययन किया है। उन्होंने इस शोध के जरिए मंगल ग्रह की बड़ी नदी घाटियों का पहला पूरा नक्शा बनाया गया है। नक्शे में 16 नदी के रास्ते दिखाई दिए हैं। 

विज्ञापन
large river system mapped on mars for first time outlining 16 expansive drainage system study
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा - फोटो : NAS/JPL

Ganga River on Mars: ग्रहों की दुनिया बेहद रहस्यमयी है। इन रहस्यों को जानने के लिए वर्षों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों ने भारत में बहने वाली गंगा नदी की तरह ही बड़ी पुरानी नदियों प्रणालियों का नक्शा बनाया है। इससे उनको लाल ग्रह के प्राचीन जल नेटवर्क के बारे में नई जानकारी मिली है। यह नक्शा ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बनाया है। इस खोजों से यह खुलासा हुआ है कि जहां पहले जीवन की संभावना अधिक रही होगी।



मंगल पर कहां से आईं नदियां?  

मंगल ग्रह पर अरबों साल पहले बारिश होती थी। इसके कारण घाटियां और नदियां बनीं। यह पानी बड़ी घाटियों और बहुत बड़े पुराने महासागरों तक जाता था। पानी की इस प्रणालियों ने ऐसा माहौल बनाया जो धरती पर जीवन से भरा होता है। इन बड़ी जल प्रणालियों से संभावित मंगल ग्रह के जीवन के लिए एक जन्मस्थान का काम होता। 
 

Trending Videos
large river system mapped on mars for first time outlining 16 expansive drainage system study
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा - फोटो : Freepik

यूटी जैक्सन स्कूल ऑफ जियोसाइंसेज के सहायक प्रोफेसर टिमोथी ए. गौडगे और पोस्टडॉक्टरल फेलो अब्दुल्ला एक.जकी ने मंगल पर नदियों का नक्शा बनाया है। उन्होंने पहले से मौजूद मंगल ग्रह की घाटियों, झीलों और नदियों के डेटा को इकट्ठा किया और मिलाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मंगल ग्रह के पानी के बहाव के रास्ते का पूरा नक्शा बनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
large river system mapped on mars for first time outlining 16 expansive drainage system study
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों ने कैसे की खोज? 

वैज्ञानिकों ने 19 मुख्य समूह की खोजें की हैं। इनमें घाटियां, नदियां झीलें और जमा मिट्टी शामिल हैं। 16 समूहों का जलग्रहण का क्षेत्र 1 लाख वर्ग किमी से भी बड़ा था। यह आकार धरती पर मौजूद बड़ी नदी घाटियों के बराबर है। अब्दुल्ला एक.जकी ने बताया कि हमने सबसे आसान काम किया और सिर्फ उनका नक्शा बनाया और सभी को एक साथ जोड़ दिया। 

Viral Video: चिकन मोमोज गाय को खिलाए, भीड़ ने यूट्यूबर को घेरा, अब सोशल मीडिया पर लोगों में छिड़ी बहस

large river system mapped on mars for first time outlining 16 expansive drainage system study
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा - फोटो : Freepik

धरती पर इतनी बड़ी नदी घाटी होना आम बात है। धरती पर 91 पानी इकट्ठा करने वाले इलाके हैं। इसमें 62 लाख वर्ग किमी का अमेजन नदी का बेसिन भी शामिल है, लेकिन मंगल पर कम बड़े दल निकासी प्रणालियां हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसकी वजह यह है कि मंगल ग्रह पर अलग-अलग तरह की जमीन बनाती है। इससे बड़ी नदी प्रणालियों को सहारा मिलता है। मंगल ग्रह पर ऐसी गतिविधि नहीं है, जिसकी वजह से वहां कम बड़ी नदियां हैं। 

Ajab-Gajab: कौन से हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक रेल मार्ग? जहां रुक जाती हैं सांसें, एक तो भारत में ही है

विज्ञापन
large river system mapped on mars for first time outlining 16 expansive drainage system study
मंगल ग्रह पर एलियन जीवन की संभावना, नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik

मंगल ग्रह पर यह बड़ी नदी प्रणालियां उसके पुराने भूभाग का सिर्फ पांच प्रतिशत को भाग को ही कवर करती हैं। वैज्ञानिकों ने शोध में पता चला है कि मंगल ग्रह पर नदियों से जमी मिट्टी और तलछट का करीब 42 फीसदी हिस्सा इन्हीं 16 बड़ी प्रणालियों से आया है। टिमोथी ए. गौडगे ने कहा कि शोध से मिली यह जानकारी भविष्य के मिशनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed