Death Mystery: मानव जीवन में मृत्य एक अटल सत्य है। यहां पर जन्म लेने वाले कि मृत्यु निश्चित है। हालांकि, लोगों के मन में हमेशा एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है? अगर आत्मा होती है, तो कहां जाती है? मौत के बाद मनुष्य का शरीर शिथिल हो जाता है। इस पर पहले कई शोध हुए हैं जो अभी भी जारी है। प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्य हैं जिन्हें सुलझाना अभी भी बाकी है। उन्हीं में से एक है आत्मा और मौत।
Death Mystery: क्या मौत के बाद भी होती है कोई दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी
Death Mystery: क्या मौत के बाद भी कोई दूसरी दुनिया होती है? यह सवाल हर इंसान के मन में आता है। अगर आत्मा होती है, तो कहां जाती है। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।
मौत का रहस्य
किसी इंसान की मौत के बाद ऊर्जा, चेतना का क्या होता है? ऐसे कई सवाल मन में खड़े होते हैं। वैज्ञानिकों ने मौत से जुड़े रहस्यों से कई बार पर्दा उठाने की कोशिशें की है, लेकिन उनको अभी तक सफलता नहीं मिली है। जीवविज्ञान के कई रहस्यों से विज्ञान ने पर्दा उठा तो दिया है, लेकिन मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जो अभी भी अनसुलझे हैं।
क्या है धार्मिक मान्यता?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मौत के बाद दोबारा जन्म लेने में कई वर्ष लगते हैं। हालांकि, कभी-कभी तुरंत नया जन्म हो जाता है। इंसान के कर्म फल भोगने के लिए नए शरीर का इंतजार होता है और तब तक आत्मा निष्क्रिय रहती है। इंसान के कर्म और संस्कारों के हिसाब से नया जन्म मिलता है।
Solar Flares: क्या भारत को है कोई खतरा? धरती से टकरा रहा शक्तिशाली सौर तूफान, अलर्ट पर नासा से लेकर इसरो तक
मौत के समय मुनष्य के मन में जैसे भाव रहते हैं उसको उस प्रकार की योनि मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दो तरह की योनियां होती है। पहली पितृ योनि और दूसरी प्रेत योनि होती है। पितृ योनियों में गंधर्व, यक्ष और सिद्ध होते हैं जिसमें माना जाता है कि सिद्ध योनि सर्वश्रेष्ठ है।
Viral Video: 62वें जन्मदिन पर पिता को बेटे से मिला ऐसा खास तोहफा, देखकर नम हो जाएंगी आखें
क्या मौत के बाद भी होता है जीवन?
मृत्यु के बाद भी जीवन है या नहीं? यह अभी भी रहस्य है। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे पता किया जा सके कि मौत के बाद जीवन है। कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि मौत के पहले अजीबो-गरीब सपने आते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग मौत के करीब होते हैं, उनके शरीर में एक उत्तेजना प्रणाली सक्रिय हो जाती है।
