{"_id":"617b875565529d799625394c","slug":"living-dinosaur-lampreys-found-in-australia-after-20-years-drinks-blood-of-prey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: सालों बाद मिला खून चूसने वाला जीव, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: सालों बाद मिला खून चूसने वाला जीव, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करीब 20 साल की खोजी अभियान के बाद एक बेहद रहस्यमयी जीव के बारे में पता चला है। 'लिविंग डायनासोर' कहे जाने वाले प्रागैतिहासिक काल के इस रहस्यमयी जीव को ऑस्ट्रेलिया के शहर मारग्रेट रिवर में रहने वाले टूर गाइड सीन ब्लॉकसीज ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ढूंढ निकला है। इस रहस्यमयी जीव बारे में ऐसा माना जाता है कि ये जानवरों का खून पीता है।
इस रहस्यमयी जीव का नाम लैम्प्रे (Lampreys) है। कहा जाता है कि ये जीव लाखों साल पहले से धरती पर है और जिन जानवरों को अपना शिकार बनाता है उनका खून पी जाता है। इस जीव को ढूंढ निकालने वाले टूर गाइड सीन ब्लॉकसीज ने कहा कि वे पिछले 20 साल से इस जीव को खोज रहे थे। उन्होंने इस जीव के बारे में कई कहानियां सुनी थी। ये जीव जानवरों के लिए काफी खतरनाक है, लेकिन इससे इंसानों को कितना खतरा है आइये जानते हैं...
Trending Videos
2 of 4
रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इंसानों के लिए कितना खतरनाक है ये जीव ?
कुछ लोग इसे वैंपायर फिश भी कहते हैं। फिलहाल इंसानों के लिए इस जीव को खतरा नहीं समझा जा रहा है, क्योंकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें इसने इंसानों को आपने शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रहस्यमयी जी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सीन ब्लॉकसीज ने बताया कि उनको जब इस जीव के दिखाई देने की जानकारी मिली तो वे काफी उत्साहित हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक ही साथ छह की संख्या में ये जीव मिले हैं। कहा जाता है कि ये जीव अपना शुरुआती समय ताजा पानी में बिताते हैं। इसके बाद समुद्र में चले जाते हैं और बाद में ये वापस नदी की ओर आते हैं और फिर मर जाते हैं।
4 of 4
रहस्यमयी जीव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस अनोखे जीव के बारे में जानकारी मिलने पर ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी में सीनियर रिसर्च फेलो स्टीफन बिटी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नदी में इस जीव का पाया जाना काफी उत्साहित करने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पैरेंट्स, बच्चों और अन्य लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना चाहते हैं कि बारिश के मौसम में इस जीव को देखने जा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X