Magarmach Ka Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो लोगों के कई तरह से काम करता है। इंटरनेट के दौर में कई लोग रातों रात स्टार बन गए हैं, तो कई लोगों को सीख भी मिलती है। यहां पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें शादी में डांस से लेकर जानवरों की लड़ाई तक वीडियो होते हैं। अब इस सोशल मीडिया पर एक बेहद डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वायरल वीडियो एक मगरमच्छ के हमले का है। इसमें विशाल मगरमच्छ अचानक एक लड़की को अपने शिकारी जबड़े में दबोचकर पानी में खींच ले जाता है। वायरल देखकर बड़े से बड़े हिम्मत वाले शख्स की भी रुह कांप सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की तालाब के किनारे खड़ी है और तस्वीर खिंचवाने में व्यस्त है।
उसके एक लड़की भी खड़ी है, जो उसे कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन तभी एक विशाल मगरमच्छ पानी से आता है है और उस लड़की को अपनी जबड़े में पकड़ लेता है। यह देखकर लड़की के होश उड़ जाते हैं और वह डर के मारे एकदम सहम जाती है।
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी से क्यों डरी दुनिया? फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा- यूरोप शुरू कर दे तैयारी
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें देख सकता है कि मगरमच्छ ने लड़की को दबोचा और तुरंत उसे तालाब की गहरी सतह की ओर खींचने लगा। लड़की को वह पूरी तरह से अपने मुंह में दबोच लेता है और सिर्फ लड़की का पैर नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
इस दृश्य को देखकर दूसरी लड़की डर से घबरा जाती है और तुरंत मदद के लिए शोर मचाने लगाती है। लेकिन अचानक घटना घटने की वजह से लड़की को समझ नहीं आता है कि वह क्या करे। मगरमच्छ के हमले का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Zara Hatke: क्या पृथ्वी पर फिर दिखेंगे विलुप्त विशालकाय हाथी? वैज्ञानिकों को मिली ये बड़ी सफलता
इंस्टाग्राम पर babasunilpaswan नाम के अकाउंट से इस वीडिय को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, तो 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि रील बनाने वाले लोग अच्छे से देख लो।