फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खतरनाक स्टंट को दिखाने के लिए पानी में उतरा जादूगर फिर हुआ ये भयानक हादसा

Tue, 18 Jun 2019 04:03 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 18 Jun 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
magician chanchal lahiri disappears in hooghly river
- फोटो : pixabay

हम सभी बचपन से जादुगरी देखते हुए आ रहे हैं। हैरान और अचरज में डाल देने वाले जादुगर एक से एक करतब दिखाते हैं। इस दौरान कई बार उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल,  दुनिया के मशहूर जादुगरों में से एक अमेरिकी जादूगर हैरी हुडिनी का नायाब जादुई करतब दिखाने की कोशिश में कोलकाता का एक जादूगर बीते रविवार को हुगली नदी में डूब गया। 

magician chanchal lahiri disappears in hooghly river
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : pixabay

मैड्रेक के नाम से फेमस जादूगर चंचल लाहिड़ी ने हुडिनी ट्रिक नाम से लोकप्रिय करतब को दोहरान की कोशिश कर रहे थे। अस दौरान उन्होंने खुद को एक शीशे के पिंजरे में बंद कर लिया। इसके बाद 6 मजबूत तालों से बंद पिंजरे को क्रेन के जरिए नदी के तेज धारा के बीच उतार दिया गया। इसके अलावा जादूगर के पैर और हाथ बंधे हुए थे। साथ ही उनकी आंखों पर भी पट्टी बंधी हुई थी। 

magician chanchal lahiri disappears in hooghly river
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : pixabay

दरअसल जादूगर हुडिनी से लोकप्रिय हुई इस ट्रिक में जादूगर खुद को एक पिंजरे में कैद कर लेता है और पिंजरे को पानी में डूबो दिया जाता है। इसके बाद जादूगर अपने कौशल से बिना किसी चाबी और मदद के डिब्बे से बाहर आ जाता है। जादूगर हुडिनी ने करीब 100 साल पहले यह करतब दिखाया था। और इससे वह लोकप्रिय हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
magician chanchal lahiri disappears in hooghly river
जादूगर चंचल लहिरी - फोटो : ट्विटर

जबकि मैड्रेक यानी कि चंचल लाहिड़ी यह खास करतब इससे पहले भी कर चुके थे। वह साल 2013 में इस करतब को कर के दिखाया था। यही कारण है कि वह एक बार फिर इस करतब को दिखाना चाहते थे। लेकिन इस बार वह सफल नहीं हो पाए। करतब दिखाने के लिए वो जब पानी में उतरे तो वो वापस नहीं आ सके। नदी में जाने के काफी देर बाद जब तक वह वापस नहीं आया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
magician chanchal lahiri disappears in hooghly river
- फोटो : pixabay

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा  नॉर्थ पोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा पुल के नीचे हुआ। पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग और गोताखोरों की मदद से लाहिड़ी का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed