{"_id":"5d088e218ebc3e0a0f5f7cef","slug":"farmer-invented-machine-in-mengaluru-to-climb-on-a-tree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़ने के लिए इस किसान ने तैयार की ऐसी मशीन, पल भर में कर सकते हैं चढ़ाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पेड़ पर चढ़ने के लिए इस किसान ने तैयार की ऐसी मशीन, पल भर में कर सकते हैं चढ़ाई
नारियल, यूकोलिप्टस और ताड़ जैसे ऊंचे पेड़ों पर चढ़ाई करने के लिए लोग रस्सियों का सहारा लेते हैं। इस दौरान उन्हें काफी खतरा भी उठाना पड़ता है। लेकिन अब ये खतरा कम हो सकता है। क्योंकि कर्नाटक के एक किसान ने ऐसी मशीन तैयार की है, जिससे बेहद आसानी से पेड़ों पर चढ़ाई की जा सकती है। किसी भी ऊंचे पेड़ पर चढ़ने के लिए यह मशीन बेहद मददगार है।
2 of 5
- फोटो : ani
कर्नाटक के मंगलुरु में सजीमामूडा गांव के रहने वाले किसान गणपति भट्ट ने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिससे कोई भी आसानी से ऊंचे पेड़ों पर चढ़ सकते हैं। लंबे पेड़ों पर चढ़ने के लिए एक ऐसी मशीन तैयार की गई है जो बिल्कुल कुर्सी की तरह है। मशीन को पेड़ के तने में फिट कर के उसे चालू कर सेकेंड्स में पेड़ की ऊंचाई तक चढ़ाई की जा सकती है।
3 of 5
- फोटो : ani
किसान गणपति भट्ट ने बताया कि यह एक बेहद आसान और उपयोगी अविष्कार है। इसकी मदद से 60 से 80 किलोग्राम का कोई भी व्यक्ति उस पर बैठकर आराम से पेड़ की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। सबसे खास बात यह है कि मशीन पेट्रोल से चलती है। इस मशीन में सुरक्षा और सावाधानी का खास ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ani
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह बाइक कितनी मजबूत है। वीडियो में पेड़ से बंधे इस बाइक मशीन पर खड़े होकर शख्स को आप कूदते हुए भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि सुपारी और नारियल के पेड़ 100-100 फीट के होते हैं। इस दौरान पेड़ पर चढ़ने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : ani
जब किसानों को इन पेड़ों पर रसायन छिड़कना होता है तो पेड़ की ऊंचाई तक पहुंचने में रस्सी का सहारा लेना पड़ता है जो बहुत ही खतरनाक साबित होता है। इसलिए ऐसे मुश्किल कामों को आसान करने के लिए बाइक बड़ी कारगर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।