फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahamandleshwar: अखाड़ों में कौन बन सकता है महामंडलेश्वर? जानिए कैसे चलता है इनका खर्च

Thu, 30 Jan 2025 08:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

Mahamandleshwar: अगर अखाड़ों में संन्यास और महामंडलेश्वर बनने के लिए कोई व्यक्ति जाता है, तो उसे अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, परिवार का ब्योरा और नौकरी-व्यवसाय के बारे में जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन
Mahamandleshwar who becomes a mahamandaleshwar in akhara who bears the expenses of mahamandaleshwar
अखाड़ों में कौन बन सकता है महामंडलेश्वर? - फोटो : अमर उजाला।

Mahamandleshwar: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हाल ही में महामंडलेश्वर बनी हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े में दीक्षा हासिल की। उनका अब नाम भी बदल गया है। वह श्री यमई ममता नंदगिरी कही जाएंगी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में ममता ने अपना पिंडदान किया। ममता का 24 जनवरी को पट्टाभिषेक किया गया था। ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर कई साधु संत सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोई एक दिन में कैसे महामंडलेश्वर बन सकता है।  आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि महामंडलेश्वर कैसे बनाते हैं और उनका कौन खर्च के लिए पैसे देता है। 



प्रभावशाली होता है अखाड़ों में महामंडलेश्वर का पद

भारत में कुल 13 अखाड़े हैं, जिनका हिंदु धर्म में काफी महत्व है। अखाड़ों में महामंडलेश्वर का पद वैभव व प्रभावशाली होता है। महामंडलेश्वर की सवारी चांदी के सिंहासन पर छत्र-चंवर लगाकर निकलती है। उनका जीवन त्याग वाला होता है। उनको इस पद पर आसीन होने के लिए पांच स्तरीय जांच, ज्ञान-वैराग्य की परीक्षा में खरा उतरना पड़ता है। इसके साथ ही पदवी मिल जाती है, तो उन्होंने तमाम प्रतिबंध से जीवनभर बंधकर रहना होता है। नियमों की अनदेखी करने पर अखाड़े से निष्कासित कर दिया जाता है। 
 

Mahamandleshwar who becomes a mahamandaleshwar in akhara who bears the expenses of mahamandaleshwar
अखाड़ों में कौन बन सकता है महामंडलेश्वर? - फोटो : पीटीआई

कैसे बनते हैं महामंडलेश्वर

अगर अखाड़ों में संन्यास और महामंडलेश्वर बनने के लिए कोई व्यक्ति जाता है, तो उसे अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, परिवार का ब्योरा और नौकरी-व्यवसाय के बारे में जानकारी देनी होती है। इसके बाद अखाड़े के थानापति उसकी जांच-पड़ताल करते हैं। थानापति के रिपोर्ट देने के बाद अखाड़े के सचिव व पंच अलग-अलग जांच करते हैं। कई तरह की जांच के बाद खरा उतरने पर किसी भी शख्स को महामंडलेश्वर की उपाधि देने का फैसला किया जाता है। 
 

Mahamandleshwar who becomes a mahamandaleshwar in akhara who bears the expenses of mahamandaleshwar
अखाड़ों में कौन बन सकता है महामंडलेश्वर? - फोटो : PTI

आचार्य होना जरूरी 

महामंडलेश्वर का पद की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस पद के लिए शास्त्री, आचार्य होना जरूरी होता है। इसके अलावा वेदांग की शिक्षा होनी जरूरी होती है। अगर इस तरह की डिग्री नहीं होने पर व्यक्ति कथावाचक हो। उसके वहां मठ होना आवश्यक है। मठ में जनकल्याण के लिए सुविधाओं की जांच की जाती है। इसके बाद महामंडलेश्वर का पद दिया जाता है। 

Maha Kumbh 2025: क्या है संगम नोज? महाकुंभ में जहां मची भगदड़, जानिए इसके बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahamandleshwar who becomes a mahamandaleshwar in akhara who bears the expenses of mahamandaleshwar
अखाड़ों में कौन बन सकता है महामंडलेश्वर? - फोटो : अमर उजाला।

कौन देता है महामंडलेश्वर को खर्च 

हिंदू धर्म में शंकराचार्य के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद महामंडलेश्वर का होता है। अखाड़ों में यह पद सबसे बड़ा और जिम्मेदारी वाला होता है। हालांकि, कुछ अखाड़ों में महामंडलेश्वर से बड़ा पद द्वाराचार्य या आचार्य महामंडलेश्वर का होता है।

Baba Vanga Predictions: आखिर कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? बाबा वेंगा की इन डरावणी भविष्यवाणियों से लोगों में खौफ

विज्ञापन
Mahamandleshwar who becomes a mahamandaleshwar in akhara who bears the expenses of mahamandaleshwar
अखाड़ों में कौन बन सकता है महामंडलेश्वर? - फोटो : अमर उजाला

अखाड़ों की अर्थव्यवस्था काफी बड़ी है, जिसे चलाने के लिए अलग-अलग पद होते हैं। महामंडलेश्वर का खर्च विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त धन से चलता है। अखाड़ों के पास जमीन, मंदिर, आश्रम और दूसरी संपत्तियां होती हैं, जिनसे उन्हें आय की प्राप्ति होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed