Grain Silo Home: घर खरीदने का सपना सभी के जीवन में सबसे अहम होता है। कई लोग तो अपने सारे जीवन की जमा पूंजी एक आलीशान और आरामदायक घर खरीदने में लगा देते हैं। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों का बजट ज्यादा नहीं होता वह कम पैसों में ही छोटा घर खरीदकर गुजारा करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो कम बजट में भी अपनी क्रिएटिविटी की मदद से छोटे से घर में भी सारी सुविधाओं का लुत्फ उठाते हैं। हाल ही में एक शख्स ने महज 105 रुपये में अपने लिए एक घर खरीदा है, जिसको देखकर आपने भी होश उड़ जाएंगे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतने कम पैसों में कौन सा घर आ सकता है, तो आइए हम आपके मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब देते हैं।
{"_id":"6646ce26197fcd4f0a00975f","slug":"man-lives-in-a-grain-silo-for-just-105-rupees-turned-it-into-a-tiny-house-bizarre-news-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: इस शख्स ने केवल 105 रुपए में खरीद लिया घर, अंदर का नजारा कभी नहीं देखा होगा आपने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: इस शख्स ने केवल 105 रुपए में खरीद लिया घर, अंदर का नजारा कभी नहीं देखा होगा आपने
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 17 May 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
grain silo home (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
Trending Videos
grain silo home (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉब कैंपबेल और उनकी पत्नी कैरोल एक दिलचस्प घर में रहते हैं, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल है कि इसकी कीमत मात्र 105 रुपये है। बॉब ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट पर नशे की हालत में पसंद किया और खरीदा था। बॉब ने 1 पाउंड यानि 105 रुपये में एक ग्रेन सिलो यानि अनाज रखने वाला बड़ा ड्रम खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
grain silo home (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
अब इस कपल ने मिलकर इसे अपना घर बना लिया है। इसमें उन्हें 6 साल का समय लगे और कुल 4 लाख रुपये से थोड़े अधिक का खर्च भी आया। उन्होंने पुरानी बोतलों और पैलेट्स का इस्तेमाल करके इसकी दीवारें बनाई। इस घर के किचन में अवन, हॉब, केतली, सिंक जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। सीढ़ियों से ऊपर जाकर सोने के लिए बेड भी मिलता है।
grain silo home (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
घर में सीढ़ी जरूरत पड़ने पर नीचे और ऊपर भी लाई जा सकती है। कपल ने बताया कि पत्नी कैरोल को पहले यह आइडिया पसंद नहीं आया था, लेकिन अब वह बीते पांच सालों से इस घर में रह रही हैं। उन्होंने घर के आसपास पेड़-पौधे और एक तालाब भी बनाया है। ये अनोखा घर महज 4 मीटर ऊंचा और 4 मीटर की गोलाई में बना है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस घर की सभी चीजें बेहद दिलचस्प हैं। पुरानी गैस बॉटल से फायरप्लेस बनाया गया है। डाइनिंग टेबल के लिए सीमेंट के एक टुकड़े का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं पुरानी बोतलों और पैलेट्स की मदद से दीवारें बनाई गई हैं। इसके अलावा भी इस छोटे से घर में कई तरह की क्रिएटिविटी दिखाई गई है।
