सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती, बताई इसके पीछे की 'दिल छू लेने वाली' वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Man meet strangers every day he talked with over 2800 strangers since 2015
शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती - फोटो : Instagram/Rob Lawless

आमतौर पर जहां लोग अजनबियों से बात तक करना पसंद नहीं करते हैं, वहीं अमेरिका के फिलाडेल्फिया का रहने वाला एक शख्स हर रोज किसी न किसी अजनबी से बात करता है। ऐसा करके उसने महज चार साल में 2800 अजनबी लोगों से दोस्ती कर ली है। उसने इसके पीछे की 'दिल छू लेने वाली' वजह भी बताई है। 

Trending Videos
Man meet strangers every day he talked with over 2800 strangers since 2015
शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती - फोटो : Instagram/Rob Lawless

28 वर्षीय रॉब लॉसेस ने अजनबियों से मिलने और उनसे दोस्ती करने का सिलसिला साल 2015 में शुरू किया था। तब उन्होंने 10 हजार नए लोगों से दोस्ती करने का लक्ष्य रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man meet strangers every day he talked with over 2800 strangers since 2015
शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती - फोटो : Instagram/Rob Lawless

लॉसेस पहले एक बड़ी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी हमेशा से आदत रही थी कि वह नए-नए लोगों से जान-पहचान बनाते रहते थे, लेकिन कंपनी ज्वाइन करने के बाद से उनकी ये आदत लगभग छूट गई थी। इससे ऊब कर उन्होंने 2016 में नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से अजनबियों से जान-पहचान बनाने में जुट गए। 

Man meet strangers every day he talked with over 2800 strangers since 2015
शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती - फोटो : Instagram/Rob Lawless

लॉसेस की दिन की शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि सुबह वो जिम जाते हैं और उसके बाद कम से कम चार अजनबी लोगों से मिलते हैं। हर एक अजनबी के साथ वो कम से कम एक घंटा बिताते हैं और उसे अपने बारे में बताते हैं, फिर उसके बारे में भी जानने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
Man meet strangers every day he talked with over 2800 strangers since 2015
शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती - फोटो : Instagram/Rob Lawless

दरअसल, अजनबियों से दोस्ती करने के पीछे की वजह बताते हुए लॉसेस कहते हैं कि अलग-अलग लोगों से संपर्क करना समय बिताने का सबसे कीमती तरीका होता है। हम जैसे-जैसे तकनीक और सोशल मीडिया के आदी होते जा रहे हैं, हमारे मानवीय संपर्क कम होते जा रहे हैं। यही वजह है कि लॉसेस ने इसकी शुरुआत की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed