फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Man Mission on Mars: कुछ इस तरह से मंगल ग्रह पर उतारा जाएगा पहले इंसान को, ये है पूरे मिशन की रूपरेखा

Sat, 25 Sep 2021 10:37 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 25 Sep 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Mars Mission SpaceX is preparing for first man mission on Mars know full details about this mission
कुछ इस तरह से मंगल ग्रह पर उतारा जाएगा पहले इंसान को, ये है पूरे मिशन की रूपरेखा - फोटो : Istock

मंगल ग्रह सदा से मानव सभ्यता के लिए उत्सुकता का केंद्र रहा है। खगोलविदों का मानना है कि करोड़ों साल पहले इस सुंदर लाल ग्रह पर पानी की मौजूदगी थी। ऐसे में वहां पर प्राचीन समय में जीवन होने की संभावना भी व्यक्त की जाती है। इसी की तलाश मंगल पर नासा द्वारा भेजे गए मिशन क्यूरियोसिटी (2012) और पर्सीवरेंस (2021) कर रहे हैं। आपको बता दें कि पृथ्वी और मंगल ग्रह में कई समानताएं हैं। दोनों ग्रहों पर दिन और रात का समय लगभग बराबर है। ये हमारी पृथ्वी का सबसे नजदीकी ग्रह है। इसी वजह से इस सुंदर लाल ग्रह को पृथ्वी वासियों के दूसरे घर के रूप में देखा जा रहा है।

ऐसे में दुनिया की कई बड़ी स्पेस एजेंसियां मंगल पर मैन मिशन भेजने के लिए अपनी कमर कस रही हैं। हालांकि संभावना ये जताई जा रही है कि एलन मस्क की निजी कंपनी स्पेसएक्स साल 2026 में मंगल की सतह पर पहले इंसान को उतार सकती है। इसी सिलसिले में आज हम ये जानेंगे कि उनके इस मिशन की रूपरेखा क्या होने वाली है? और वे किस प्रकार से मार्स की सतह पर पहले इंसान को उतारेंगे। 

Mars Mission SpaceX is preparing for first man mission on Mars know full details about this mission
कुछ इस तरह से मंगल ग्रह पर उतारा जाएगा पहले इंसान को, ये है पूरे मिशन की रूपरेखा - फोटो : Istock

स्टारशिप रॉकेट की होगी बड़ी भूमिका

कहा जा रहा है कि स्पेस एक्स का स्टारशिप रॉकेट इस मिशन में एक बड़ी भूमिका निभाने वाला है। ये रॉकेट एक बार में करीब 100 मीट्रिक टन कार्गो आसानी से पृथ्वी के ऑर्बिट में पहुंचा सकता है। 394 फीट लंबे इस रॉकेट में करीब 6 रेप्टर इंजन लगे हुए हैं। यही नहीं इसमें एक साथ करीब 100 यात्री आसानी के साथ बैठ सकते हैं। स्पेस एक्स की वेबसाइट की मानें तो ये आसानी से क्रू मेंबर्स और लॉजिस्टिक को पृथ्वी से चंद्रमा और मंगल ग्रह तक पहुंचा सकता है। आने वाले वक्तों में इस रॉकेट के ऊपर भी कई काम होने वाले हैं। मार्स को कॉलोनाइज करने के लिए भारी मात्रा में कार्गो की जरूरत होगी, तो अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि जल्द ही स्टारशिप का अपग्रेडेड वर्जन भी सामने आ सकता है, जिसमें करीब 37 रेप्टर इंजन लगे होंगे।

Mars Mission SpaceX is preparing for first man mission on Mars know full details about this mission
कुछ इस तरह से मंगल ग्रह पर उतारा जाएगा पहले इंसान को, ये है पूरे मिशन की रूपरेखा - फोटो : Istock

साल 2022 में टेस्ट मिशन भेजने की योजना बना रहा स्पेसएक्स

साल 2022 में मंगल ग्रह 26 महीनों के बाद पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। ये समय मार्स पर मिशन भेजने के लिए काफी उचित रहता है। ऐसे में साल 2022 में स्पेस एक्स एक टेस्ट मिशन मार्स पर भेज सकता है, जिसमें कोई भी इंसान नहीं होगा। इस मिशन का काम वास्तविक मिशन के लिए महत्वपूर्ण डेटा को जुटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Mission SpaceX is preparing for first man mission on Mars know full details about this mission
कुछ इस तरह से मंगल ग्रह पर उतारा जाएगा पहले इंसान को, ये है पूरे मिशन की रूपरेखा - फोटो : Istock

इस तरह से मंगल ग्रह के ऑर्बिट तक भेजा जाएगा इंसानोंं को

स्पेसएक्स की योजना है कि मंगल ग्रह पर भेजने के लिए वह पहले स्टारशिप को पृथ्वी के ऑर्बिट में प्रवेश करवाएगा। ऑर्बिट में प्रवेश करने के बाद कई दूसरे रॉकेट इसमें लॉजिस्टिक फिल करेंगे। इसमें मार्स को कॉलोनाइज करने के लिए जरूरी कार्गो को शामिल किया जाएगा। उसके बाद ये रॉकेट कार्गो और इंसानों को लेकर सीधा मंगल ग्रह के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा।   

विज्ञापन
Mars Mission SpaceX is preparing for first man mission on Mars know full details about this mission
कुछ इस तरह से मंगल ग्रह पर उतारा जाएगा पहले इंसान को, ये है पूरे मिशन की रूपरेखा - फोटो : Istock

कुछ इस तरह से सॉफ्ट लैंडिंग करेगा स्टारशिप

मंगल का वातावरण बेहद ही पतला है। इस कारण सतह पर उतरने के लिए काफी विशेष उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। ऑर्बिट में दाखिल होते ही स्टारशिप करीब 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से नीचे उतरेगा। उसके बाद स्टारशिप के सभी इंजन चालू हो जाएंगे। थ्रस्टर्स की सहायता से मंगल की सतह पर रॉकेट की सॉफ्ट लैंडिंग होगी और उसके बाद मनुष्यता का पहला कदम मंगल की सतह पर अपना ना मिटने वाला निशान बनाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed