{"_id":"625bfe926ddacc188250c1b5","slug":"maya-calendar-ancient-mystery-know-what-researchers-found-many-old-year-relics-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maya Calendar: जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर, शोधकर्ताओं ने खोजे सैकड़ों साल पुराने अवशेष","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Maya Calendar: जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर, शोधकर्ताओं ने खोजे सैकड़ों साल पुराने अवशेष
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Maya Calendar: इतिहास पढ़ने वाले माया सभ्यता के बारे में जरूर कुछ न कुछ जानते होंगे। माया सभ्यता एक प्राचीन सभ्यता है जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी कुछ ज्यादा पता नहीं है। इसीलिए यह सभ्यता किसी रहस्य से कम नहीं है। दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस सभ्यता की शुरुआत कब हुई और यह कैसे खत्म हुई। हालांकि किसी के पास अभी इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि इस सभ्यता के बारे में कई दावे किए जाते हैं। अब इस बीच शोधकर्ताओं को रहस्यमयी माया कैलेंडर का 2300 साल पुराना अवशेष मिला है।
रहस्यमी माया कैलेंडर के बारे में वैज्ञानिकों की सोच को शोधकर्ताओं की एक खोज ने बदलकर रख दिया है। अमेरिका के ग्वाटेमाला में माया कैलेंडर के अवशेष मिले हैं। इस अवशेष को एक पिरामिड के खंडहर से खोजा गया है जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इस खोज से पता चलता है कि वैज्ञानिकों की सोच से भी पुराना है रहस्यमयी माया कैलेंडर।
2 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका के ग्वाटेमाला में शोधकर्ताओं ने एक पिरामिड के खंडहरों में माया कैलेंडर के अवशेष को खोजा है। बताया जा रहा है कि खोजे गए माया कैलेंडर के अवेशष 2300 साल पुराने हैं। इस कैलेंडर के ऊपरी हिस्से पर सात हिरण बने हैं जिसको एग्लीफ कहते हैं।
3 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज को प्राचीन संस्कृति की प्रसिद्ध उपलब्धियों में से एक कहा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस कैलेंडर की खोज ने साबित कर दिया है कि प्राचीन काल में अक्षरों का भी प्रयोग किया जाता था। अभी तक कहा जाता था कि सिर्फ चिन्हों या प्रतीकों का इस्तेमाल होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर
- फोटो : iStock
हाल ही प्रकाशित स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि है कि ग्वाटेमाला में सैन बार्टोलो में चूना प्लास्टर से बने दो टुकड़े खोज गए हैं जिसमें एक के ऊपरी हिस्से पर सात हिरण का चिन्ह बना है जबकि दूसरा पत्थर लेखन परंपरा की संकेत दे रहा है। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि माया सभ्यता में लेखन के विकास के बारे में इससे जानकारी मिल सकती है। सैन बार्टोलो माया उत्खनन स्थल है।
विज्ञापन
5 of 7
जानिए कितना प्राचीन है रहस्यमयी माया कैलेंडर
- फोटो : iStock
उन्होंने बताया है कि इससे अलावा 249 अन्य टुकड़े भी बरामद किए गए हैं जो लास पिंटुरास पिरामिड परिसर में पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस कैलेंडर में 260 दिनों का एक साल होता है। कैलेंडर में सात हिरण से एक दिन का संकेत मिलता है। रेडियो कार्बन डेटिंग से पता चला है कि रहस्यमयी माया कैलेंडर लगभग 300 ईसा पूर्व का है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।