{"_id":"625803225539b053771b3414","slug":"ipl-2022-sunrisers-hyderabad-star-bowler-umran-malik-tennis-ball-to-leather-ball-journey-know-his-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: महज पांच साल पहले लेदर बॉल से शुरू की बॉलिंग, अब पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ओवर में चटकाए तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: महज पांच साल पहले लेदर बॉल से शुरू की बॉलिंग, अब पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ओवर में चटकाए तीन विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:24 PM IST
सार
उमरान मलिक ज्यादा विकेट नहीं ले रहे हैं, लेकिन अपनी तेजी से सबको हैरान कर रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 152.95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
विज्ञापन
1 of 9
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों चर्चा में हैं। उमरान ज्यादा विकेट नहीं ले रहे हैं, लेकिन अपनी तेजी से सबको हैरान कर रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 152.95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने यहां तक कह दिया था कि यह गेंदबाज जल्द ही भारत के लिए खेलेगा। मलिक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर तहलका मचा दिया।
2 of 9
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
उमरान की कहानी काफी रोचक है। 2017 तक उन्हें पेशेवर क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। वे जम्मू में टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टार थे। दोस्त अब्दुल समद ने एक दिन उनकी मुलाकात अपने कोच रंधीर मन्हास से कराई। रंधीर ने जब उमरान को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा तो हैरान रह गए।
3 of 9
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
उमरान उस समय तक प्रतिदिन ट्रेनिंग भी नहीं कर रहे थे। मन्हास ने उनसे कहा कि तुम एक दिन भारत के लिए खेल सकते हैं। उनके इस कथन के बाद उमरान की जिंदगी बदल गई। उन्होंने फिर क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। उमरान ने फिर एक भी दिन ट्रेनिंग करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उमरान ने जम्मू अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल दिया। उन्हें जम्मू की जूनियर टीम में चुना गया। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उमरान को एक मैच में ही खेलने का मौका मिला। इसके बाद अंडर-23 ट्रायल्स में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
5 of 9
उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान जम्मू-कश्मीर को असर के खिलाफ खेलना था। पूर्व भारतीय विकेटकीपर और असम के कोच अजय रात्रा ने नेट्स पर गेंदबाजी के लिए कुछ गेंदबाजों को बुलाया। उनमें उमरान मलिक भी थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।