{"_id":"61adc3f9b0a7ca7ceb448a2a","slug":"most-mysterious-italys-poveglia-island-in-the-world-where-160-000-people-were-burnt-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड, जहां 1,60,000 लोगों को जिंदा जला दिया गया था, जानिए वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड, जहां 1,60,000 लोगों को जिंदा जला दिया गया था, जानिए वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:38 PM IST
दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक आज तक नहीं पता लगा पाए हैं। इनमें कई रहस्यमयी द्वीप भी शामिल हैं जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएंगी। ऐसा ही एक द्वीप इटली में स्थित है जहां पर जाने वाला कभी नहीं लौटकर वापस आया। आईए जानते हैं रहस्यों से भरे इस द्वीप के बारे में...
इस द्वीप पर अक्सर रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं जिसकी वजह से दुनिया में इसकी चर्चा होती है। इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में यह रहस्यमयी द्वीप मौजूद है। बताया जाता है कि इस द्वीप के रहस्य को सुलझाने की कोशिश कई लोगों ने की, लेकिन किसी हाथ के कामयाबी नहीं लगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां पर जो भी गया वह जिंदा लौटकर नहीं आया। इसलिए इस रहस्यमयी द्वीप पर इटली की सरकार ने किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है।
Trending Videos
2 of 4
ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बताया जाता है कि इटली में सैकड़ों साल पहले प्लेग महामारी फैली थी जिसने खौफनाक रूप ले लिया था। उस समय इस महामारी का कोई इलाज नहीं था जिसकी वजह से यहां की सरकार चिंतित थी। सरकार को इस बीमारी के फैलने का डर सता रहा था। इस डर से सरकार ने लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को इस द्वीप पर जिंदा जलवा दिया था। इसके बाद यहां पर काला बुखार नाम की बीमारी भी फैलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इसके बाद सरकार ने फैसला लिया कि इन लोगों के शव भी इसी द्वीप पर दफना दिए जाएं। तब से ही स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानते हैं। कहा जाता है कि जलाए गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां पर भटकती हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने यहां पर आत्माओं को देखा है। इस द्वीप से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनने का दावा किया जाता है।
4 of 4
ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस द्वीप पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के चलते इटली की सरकार ने यहां पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। यह आईलैंड दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।