फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे छोटा गिरगिट, उंगली की नोक के बराबर है इसका आकार

Wed, 10 Feb 2021 07:04 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 10 Feb 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
most smallest chameleon in the world found in northern madagascar
नैनो-गिरगिट - फोटो : सोशल मीडिया

गिरगिट के रंग बदलने वाली आदत के बारे में आपने सुना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा। अपनी इस प्रकृति के लिए गिरगिट काफी मशहुर हैं। आमतौर गिरगिट की लंबाई कम से कम 4 से 5 इंच होती है। लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे गिरगिट की खोज की है, जिसकी लंबाई एक इंच से भी कम है। वैज्ञानिकों को गिरिगट की ये अनोखी प्रजाति उत्तरी मेडागास्कर के जंगलों में मिली है, जिसे ब्रूकेशिया नाना के नाम से जाना जाता है।



most smallest chameleon in the world found in northern madagascar
नैनो-गिरगिट - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों ने इसे दुनिया का सबसे दुनिया का सबसे छोटा रेप्टाइल यानी रेंगने वाला जीव माना है और इसे नैनो-गिरगिट नाम दिया है। जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित नेचुरल हिस्ट्री सेंटर के साइंटिस्ट ओलिवर हॉलिस्चेक के मुताबिक इस नैनो-गिरगिट का घर मेडागास्कर के जंगल हैं। कई सालों से इन जंगलों की कटाई चल रही थी, लेकिन अब नैनो-गिरगिट को बचाने के लिए इसे संरक्षित किया जा रहा है। नैनो-गिरगिट प्रजाति के संरक्षण के लिए जंगलों की कटाई रोकना बड़ा कदम माना जा रहा है।

most smallest chameleon in the world found in northern madagascar
नैनो-गिरगिट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वैज्ञानिकों को इस खास प्रजाति के दो नर और दो मादा गिरगिट मिले हैं। नर गिरगिट का आकार मादा गिरगिट की अपेक्षा कम है। नर गिरगिट का आकार 0.53 इंच, तो वहीं मादा का आकार 0.75 इंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most smallest chameleon in the world found in northern madagascar
नैनो-गिरगिट - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों के मुताबिक नैनो-गिरगिट के शरीर का 20 फीसदी हिस्सा रिप्रोडक्टिव ऑर्गन है। वैज्ञानिक मार्क शर्ज कहते हैं कि कुछ जीवों में रिप्रोडक्टिव ऑर्गन उनके शरीर के अनुपात में बड़े होते हैं। नए गिरगिट के साथ भी ऐसा ही है।

विज्ञापन
most smallest chameleon in the world found in northern madagascar
नैनो-गिरगिट - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में अब तक 11,500 रेप्टाइल मिल चुके हैं। हालांकि, नैनो गिरगिट की ये प्रजाति आकार के मामले में इनमें से सबसे छोटी है। नैनो गिरगिट की खोज जर्मनी और मेडागास्कर की वैज्ञानिकों की टीम ने की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed