धरती पर कई अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं। इनके रहस्य के बारे में वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए हैं। धरती पर कई ऐसे पेड़ और पौधे हैं जिन्हें दैवीय और चमत्कारिक माना जाता है। कई ऐसे पेड़ और पौधे हैं जो रोते हैं, खाने मांगते हैं और अपने से चलकर दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं। ऐसे काम तो चमात्कारिक पौधे ही कर सकते हैं, क्योंकि कोई साधारण पौधा यह काम नहीं कर सकता है। दुनियाभर में करीब पेड़ और पौधों की 4 लाख प्रजातियां हैं। इनमें से कुछ पौधे बिल्कुल अलग हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही चमत्कारिक पेड़ पौधें के बारे में...
अजब-गजब: धरती पर हैं कई दैवीय और चमत्कारिक पौधे! कोई रोता है, तो कोई मांगता है खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती पर कई ऐसे पौधे हैं जिनसे अंधरे में रोशनी निकलती है, तो वहीं कई ऐसे पौधे हैं जिनके तने से रिसने वाला पानी रात के अंधेरे में चमकता है। मशरूम की कुछ ऐसी प्रजातिया पाई जाती हैं जिनसे कई रंग की रोशनी निकलती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनमें एंजाइम और ऑक्सीजन के केमिकल रिएक्शन करते हैं जिसकी वजह से इनमें से रंग-बिरंगे प्रकाश निकलते हैं।
अभी तक आपने तो सुना होगा कि इंसान या जानवर शर्माते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पौधे भी शर्माते हैं। जी हां पौधे भी शर्माते हैं। इस शर्मीले पौधे का नाम लाजवंती है। यह पौधा इंसान के छूने से शर्माता है और अपनी पत्तियों को सिकोड़ लेता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन पौधों की पत्तियों में एक खास तरह का तरल पदार्थ भरा होता है। यह किसी के संपर्क में आने से हट जाता है जिसकी वजह से पत्तियां तुरंत मुरझा जाती हैं।
रोते हैं और खाना मांगते हैं पौधे
धरती पर भूमध्य सागर के इलाके में एक मेंड्रेक नाम का पौधा पाया जाता है। इस पौधे की बनावट इंसानों से मिलती है। इन पौधों को अगर काटा जाता है, तो ये रोते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं जब इन पौधों को पानी या किसी अन्य चीज की आवश्यकता होती है, तो ये आवाज देते हैं। लेकिन यह अल्ट्रसोनिक वेव्स होती हैं और इसकी पिच अधिक होती है जिसकी वजह से इंसान इसे सुन नहीं सकते।
चलने वाले पौधे
इस धरती पर ऐसे भी पेड़ पाए जाते हैं, जो चलते फिरते हैं। यह पौधे खारे पानी या दलदली क्षेत्र में उगते हैं। इन विशाल पेड़ का नाम मैनग्रेव है जो धीरे-धीरे चलकर हजारों किलोमीटर दूर तक चले जाते हैं। इनके पैर नहीं होते, लेकिन यह फैलाव की वजह से कई किमी को कवर कर लेते हैं। यह पौधे भारत के सुंदरवन में मिलते हैं।