{"_id":"5dff33228ebc3e87d0130223","slug":"mother-claims-her-children-spent-400-on-toys-by-using-alexa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बच्चों ने मस्ती-मजाक में कर डाली इतनी महंगी ऑनलाइन शॉपिंग, मम्मी-पापा भी हो गए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब बच्चों ने मस्ती-मजाक में कर डाली इतनी महंगी ऑनलाइन शॉपिंग, मम्मी-पापा भी हो गए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 22 Dec 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिसमस का त्योहार बहुत ही नजदीक है। इस त्योहार में बच्चों को अच्छे से अच्छे गिफ्ट दिए जाते हैं। यही नहीं बच्चों की भी चाह होती है कि सांता आए और उनका पसंदीदा चीज गिफ्ट में दे जाएं। क्रिसमस के समय हर घरों में उपहारों की भरमार हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक दंपति के साथ। उनके घरों पर जब गिफ्ट आइटम आने का सिलसिला शुरु हुआ तो उन्हें लगा कि परिवार वाले या रिश्तेदारों नें बच्चों के लिए भेजा होगा, लेकिन सच्चाई कुछ और थी।
Trending Videos
2 of 6
amazon alexa
- फोटो : Amazon
आजकल का दौर इंटरनेट का है। गुगल, सिरि और अलेक्सा जैसे प्लेटफॉर्म तैयार किये गए हैं जो इंसान के आदेश का पालन करते हैं। अमेरिकन दंपति के बच्चों ने भी कुछ ऐसा ही किया। बच्चों ने अलेक्सा को खिलौने ऑर्डर करने को कहा तो उसने मना नहीं किया। आज्ञा का पालन करते हुए अलेक्सा ने खिलौने ऑर्डर कर दिया और उसका भुगतान भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
खबरों के मुताबिक वेरोनिका एस्टेल हैरान हो गईं जब उनके घर खिलौनों से भरा बॉक्स आने लगा। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह खिलौने उनके दोस्तों या फिर परिवारवालों ने भेजे होंगे। लेकिन वेरोनिका उस समय चौंक गई जब बच्चों ने बताया कि ये खिलौने उन्होंने अलेक्सा के माध्यम से मंगवाए हैं और इनका भुगतान भी क्रेडिट कार्ड के जरिए कर दिया है।
4 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
बता दें कि बच्चों ने मां के क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 28 हजार रुपये के खिलौनों की खरीदारी कर डाली है। वेरोनिका एस्टेल ने इन खिलौनों और बच्चों का वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वेरोनिका का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
वेरोनिका ने ‘डेली मेल’ को बताया कि उनके पति घर से बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने इन बक्सों को रिसीव किया और घर में रख दिया। जब मैंने बक्सों को देखा तो वह खिलौनों से भरे थे। मैंने सोचा कि यह खिलौने बच्चों की दादी या फिर मेरी बहन ने क्रिसमस गिफ्ट तौर पर भेजे होंगे। हालांकि, उन बक्सों पर किसी के नाम नहीं लिखा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X