भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल एक-एक की बराबरी पर हैं। विराट सेना को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। विराट ने टॉस के वक्त आज के मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का एलान किया। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ आज मैदान पर उतरी है। आइए जानते हैं कि कैसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11।
INDvWI: एक बदलाव के साथ सीरीज जीतने उतरी टीम इंडिया, ऐसी है तीसरे वन-डे की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
दूसरे वन-डे में ओपनर्स ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। इस मुकाबले में भी रोहित-राहुल की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। रोहित-राहुल से टीम को आज भी एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। पहले वन-डे में केवल चार रन और दूसरे में शून्य पर आउट होने वाले कप्तान विराट कोहली पर खास नजरें होंगी। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। अय्यर ने इस सीरीज को दोनों ही मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है।
ऑलराउंडर/विकेटकीपर
केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में हैं। विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला है। उन्होंने दोनों मुकाबलें में बल्ले से बेहतरीन योगदान दिया है। विशाखापट्टनम में पंत ने 16 गेंदो में 39 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड को तेजी से चलाया था। इस मैच में भी पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।
गेंदबाजी
भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभालेंगे। उनका साथ शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी देते हुए नजर आएंगे। नवदीप आज अपना वन-डे डेब्यू कर रहे हैं। दीपक चाहर चोटिल होकर सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए थे। उनकी जगह नवदीप को टीम में शामिल किया गया है। स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में मौका मिला है। कुलदीप ने सीरीज के दूसरे वन-डे में हैट्रिक चटकाई थी।

कमेंट
कमेंट X