सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच अजीबोगरीब झरने, जिनकी खूबियां आपको कर देंगी हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 17 Nov 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
mysterious and most weird waterfalls around the world Whose specialty will be astonished
अजीबोगरीब झरने - फोटो : Social media

पानी के झरने तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे भी कई झरने हैं जो अजीबोगरीब खूबियों की वजह से मशहूर हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबियां आपको हैरान कर देंगी। 

Trending Videos
mysterious and most weird waterfalls around the world Whose specialty will be astonished
अजीबोगरीब झरने - फोटो : Social media

तुर्की का पामुकक्ले वाटरफॉल अपनी खूबसूरती की वजह से यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। यह झरना करीब 8807 फीट लंबा और 1970 फीट चौड़ा है। इसकी ऊंचाई करीबन 525 फीट है। यह एक अनोखा झरना है, क्योंकि इसके ऊपर पत्थर का एक छतनुमा आकार बन जाता है, इसलिए यह बाथिंग स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious and most weird waterfalls around the world Whose specialty will be astonished
अजीबोगरीब झरने - फोटो : Social media

कैलिफोर्निया का हॉर्सटेल फॉल (झरना) करीब 1560 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने की खासियत ये है कि सर्दियों में इसका बहाव तेज हो जाता है और ऐसा माना जाता है कि फरवरी के आखिरी दो हफ्तों में इसका रंग बदल जाता है। जैसे ही रात होती है, यह झरना लाल रंग का हो जाता है, जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे पानी में आग लग गई हो। 

mysterious and most weird waterfalls around the world Whose specialty will be astonished
अजीबोगरीब झरने - फोटो : Social media

यह है टेनेसी का रूबी फॉल्स। यह अमेरिका का सबसे गहरा झरना माना जाता है। 145 फीट गहरे इस झरने का नाम इसकी खोज करने वाली रूबी लेमबर्ट के नाम पर रखा गया है। इस झरने के पानी में काफी अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह देखने में इतना सुंदर लगता है कि हर साल यहां करीब चार लाख पर्यटक घूमने आते हैं। 

विज्ञापन
mysterious and most weird waterfalls around the world Whose specialty will be astonished
अजीबोगरीब झरने - फोटो : Social media

मॉरिशस में एक ऐसा झरना है, जिसे देखने पर लगता है कि वह पानी के अंदर है। इसीलिए इसे अंडरवाटर वाटरफॉल कहते हैं। दरअसल, पानी के अंदर झरने के होने का अहसास बालू और गाद की वजह से होता है। देखने पर यह झरना काफी गहराई में नजर आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed