फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Creature: समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव, इंसानों की तरह हैं होंठ, जानिए इसके बारे में

Tue, 12 Apr 2022 06:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
mysterious creature seen the australian beach know about this
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव - फोटो : Facebook/Drew Lambert

Mysterious Creature: चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से समुद्र भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी मिलती हैं। जीवविज्ञानी समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों की टीम आए दिन ऐसे दुर्लभ जीवों की खोज करती है जो बेहद अजीबोगरीब होते हैं। हाल ही में समुद्र के किनारे एक ऐसा जीव दिखा है जिसे देखने के बाद एक शख्स हैरत में पड़ गया। 



ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट देखा गया यह रहस्यमयी जीव बिल्कुल एलियन की तरह दिख रहा है। इस अजीबोगरीब और रहस्यमयी जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में जीव के होंठ इंसानों की तरह नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने पांच अप्रैल को समुद्र के किनारे टहलते समय इस जीव को देखा था। आइए जानते हैं कि यह रहस्यमयी जीव आखिर क्या है? 

mysterious creature seen the australian beach know about this
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव - फोटो : Twitter @WIRED

स्थानीय शख्स ड्रयू लैम्बर्ट बोंडी पांच अप्रैल को समुद्र के किनारे यानी बीच पर घूम रहा था। इसी दौरान उसकी नजर इस रहस्यमयी जीव पर पड़ी। इसे देखने के बाद वह हैरान रह गया। क्योंकि उसने पहले कभी भी ऐसा जीव नहीं देखा था। इस जीव को देखने के बाद उसके मन में सवाल खड़ा हुआ कि क्या यह कोई एलियन है? 

mysterious creature seen the australian beach know about this
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव - फोटो : Twitter @WIRED

ऐसा दिखता है रहस्यमयी जीव

ड्रयू लैम्बर्ट बोंडी ने इस अनोखे जीव का वीडियो बनाया और तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। इस जीव के मोट-मोटे होठ नजर आ रहे थे जो दिखने में इसानों जैसे थे। लेकिन शार्क की तरह इसकी स्किन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious creature seen the australian beach know about this
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव - फोटो : Twitter @WIRED


लैम्बर्ट ने इस तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया शेयर कर दिया है। इसके अलावा समाचार चैनल को भी इस जीव के बारे में बताया। उसने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह एक बोन शार्क हो सकती है। इसके पीछे का हिस्सा और स्किन शार्क की तरह नजर आ रही है। 

विज्ञापन
mysterious creature seen the australian beach know about this
समुद्र के किनारे दिखा एलियन जीव - फोटो : Twitter @WIRED

शख्स ने बताया कि इस जीव की लंबाई आधा मीटर है और होंठ इसानों की तरह है। शार्क की तरह इस जीव की स्किन है। उसने कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा जीव देखा है। कुछ लोगों ने इसके कॉफिन रे होने की संभावना जातई। उन्होंने कहा कि जीव कॉफिन रे की प्रजाति हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed