फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Fort: समुद्र में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका, मीठे पानी की झील है पहेली

Tue, 24 Jun 2025 07:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 07:05 PM IST
सार

Mysterious Fort: भारत में ऐसे कई प्राचीन किले हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। एक इसी तरह का किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तटीय गांव मुरुद में स्थित है, जिसे मुरुद जंजीरा किला के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
Mysterious Janjira Fort India unconquered fortress in middle of sea and mystery of Freshwater inside
समुद्र के बीच में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Fort: भारत में बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक कले हैं। यहां पर राज करने वाले राजाओं ने अपने राज्य की सुरक्षा के लिए किलों के निर्माण कराए हैं। यहां ऐसे कई प्राचीन किले हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। एक इसी तरह का किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तटीय गांव मुरुद में स्थित है, जिसे मुरुद जंजीरा किला के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से 90 फीट की ऊंचाई पर बने इस किले की खासियत है कि यह बीच समुद्र (अरब सागर) में बना हुआ है। 

Mysterious Janjira Fort India unconquered fortress in middle of sea and mystery of Freshwater inside
समुद्र के बीच में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका - फोटो : Adobe Stock

मुरुद जंजीरा किला भारत के पश्चिमी तट का एक मात्र ऐसा किला है, जो कभी भी जीता नहीं जा सका। कहा जाता है कि ब्रिटिश, पुर्तगाली, मुगल, शिवाजी महाराज, कान्होजी आंग्रे, चिम्माजी अप्पा और संभाजी महाराज ने इस किले को जीतने का काफी प्रयास किया था, लेकिन इनमें से कोई भी सफल नहीं हो सका। यही वजह है कि 350 साल पुराने इस किले को 'अजेय किला' कहा जाता है। 
 
Mysterious Janjira Fort India unconquered fortress in middle of sea and mystery of Freshwater inside
समुद्र के बीच में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका - फोटो : Adobe Stock

मुरुद-जंजीरा किले का दरवाजा दीवारों की आड़ में बनाया गया है, जो किले से कुछ मीटर दूर जाने पर दीवारों के कारण दिखाई देना बंद हो जाता है। कहा जाता है यही वजह रही होगी कि दुश्मन किले के पास आने के बावजूद चकमा खा जाते थे और किले में घुस नहीं पाते थे।  

Zara Hatke: इस टेलीफोन की वजह से हुई थी लाखों लोगों की मौत, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Janjira Fort India unconquered fortress in middle of sea and mystery of Freshwater inside
समुद्र के बीच में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका - फोटो : Adobe Stock

इस किले का निर्माण अहमदनगर सल्तनत के मलिक अंबर की देखरेख में 15वीं सदी में हुआ था। बताया जाता है कि इसका निर्माण 22 साल में हुआ था। 22 एकड़ में फैले इस किले में 22 सुरक्षा चौकियां हैं। यहां सिद्दीकी शासकों की कई तोपें अभी भी रखी हुई हैं, जो हर सुरक्षा चौकी में आज भी मौजूद हैं। 

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से जुड़ी दिलचस्प बातें, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Mysterious Janjira Fort India unconquered fortress in middle of sea and mystery of Freshwater inside
समुद्र के बीच में स्थित है ये रहस्यमयी किला, आज तक कोई नहीं जीत सका - फोटो : Adobe Stock

यह किला 40 फीट ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। माना जाता है कि यह किला पंच पीर पंजातन शाह बाबा के संरक्षण में है। शाह बाबा का मकबरा भी इसी किले में है। इस किले में मीठे पानी की एक झील है। समुद्र के खारे पानी के बीच होने के बावजूद यहां मीठा पानी आता है। यह मीठा पानी कहां से आता है, यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed