फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Book: दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी फेल

Tue, 24 Jun 2025 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

Mysterious Book: दुनिया में ज्यादातर लोगों को किताब पढ़ने का शौक होता है। किताबों को पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है और नई-नई जानकारियां मिलती हैं। आज हम एक रहस्यमयी किताब के बारे में बताएंगे, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।

विज्ञापन
Voynich Manuscript World most Mysterious Book Scientists Still Can’t Decode
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी फेल - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Book: दुनिया में ज्यादातर लोगों को किताब पढ़ने का शौक होता है। किताबों को पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है और नई-नई जानकारियां मिलती हैं। आज हम एक रहस्यमयी किताब के बारे में बताएंगे, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। इस रहस्यमयी किताब का नाम वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट है। इस पुस्तक के राज से कई लोगों ने पर्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। 



कहा जाता है कि इस रहस्यमयी किताब के अंदर कई अलौकिक राज दफन हैं, जिनका अगर पता चल जाए तो कई नई खोजें हो सकती हैं। अपने इसी अनोखेपन के कारण वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट अक्सर चर्चा में रहती है। इस पुस्तक को ऐसी भाषा में लिखा गया है, जिसे आज तक कोई समझ नहीं पाया है। बीते कई वर्षों से इस पुस्तक को डीकोड करने में कोई भी सफल नहीं हो पाया है। इस रहस्यमयी किताब में आपको विभिन्न प्रकार की चित्रकारी देखने को मिलेगी, जिसमें कई तरह के पेड़ पौधे और फूल मौजूद हैं। 
 

Voynich Manuscript World most Mysterious Book Scientists Still Can’t Decode
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी फेल - फोटो : Adobe Stock

इस रहस्यमयी पुस्तक में करीब 240 पन्ने हैं। हालांकि, कुछ पन्ने किताब से गायब हैं। कार्बन डेटिंग से इस बात का पता चला है कि इस किताब को 1404 से 1438 के बीच लिखा गया होगा। कहा जाता है कि पुस्तक के जो अंश गायब हैं, उसमें और भी कई रहस्य मौजूद थे। 
 

Voynich Manuscript World most Mysterious Book Scientists Still Can’t Decode
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी फेल - फोटो : Adobe Stock

इस पुस्तक को पोलिश में रहने वाले एक अमेरिकी पुरातात्विक पुस्तक विक्रेता विल्फ्रेड एम वॉयनिच ने साल 1912 में खरीदा था। उन्होंने इस किताब को एक पुरानी किताबों की दुकान से खरीदा। इसी वजह से इस पुस्तक को वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट नाम से जाना जाता है। 

Zara Hatke: एक ऐसा टेलीफोन, जो बना था लाखों लोगों के मौत का कारण, जानिए आखिर क्या है कहानी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Voynich Manuscript World most Mysterious Book Scientists Still Can’t Decode
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी फेल - फोटो : Adobe Stock

इस किताब को लिखने के लिए एक खास भाषा या लिपि का प्रयोग किया गया था, जिसे आज तक कोई जान नहीं पाया है। इसमें ऐसे फूल पत्तियों के चित्रों को शामिल किया गया है, जो शायद ही हमारी पृथ्वी पर मौजूद होंगे। इस पुस्तक के राज से पर्दा उठाने के लिए कई वैज्ञानिक और रिसर्चर्स ने इसको पढ़ने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। 

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से जुड़ी दिलचस्प बातें, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Voynich Manuscript World most Mysterious Book Scientists Still Can’t Decode
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी फेल - फोटो : Adobe Stock

यही नहीं इसमें बायोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी और कॉस्मोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। हालांकि, किताब को डिकोड ना कर पाने की वजह से अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पुस्तक इन विषयों के माध्यम से क्या संदेश देना चाहती है? कुछ लोगों का ये कहना है कि अगर इसको डीकोड कर लिया जाए तो हमें ब्रह्मांड के कई अबूझ रहस्यों के बारे में पता चल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed