फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Lake: रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील, जानिए आखिर क्या है राज

Mon, 05 May 2025 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 04:24 PM IST
सार

Mysterious Lake: दुनियाभर में कई बेहद खूबसूरत झीलें हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक और रहस्यमयी भी हैं। इन झीलों के रहस्य के बारे में अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए हैं। इंडोनेशिया की कावाह इजेन झील भी इन्हीं झीलों में से एक है। 

विज्ञापन
Mysterious Lake That Glows Like Turquoise at Night Know Interesting Facts in Hindi
रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Lake: दुनियाभर में कई बेहद खूबसूरत झीलें हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक और रहस्यमयी भी हैं। इन झीलों के रहस्य के बारे में अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए हैं। इंडोनेशिया की कावाह इजेन झील भी इन्हीं झीलों में से एक है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा अम्लीय झील है। इस झील के पानी का तापमान आमतौर पर करीब 34 डिग्री सेल्सियस बना रहता है। कभी-कभार तापमान 120 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसका पानी रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकने लगता है। 



इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसके कारण ज्वालामुखी के फटने की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशांत महासागर के किनारे-किनारे स्थित यह क्षेत्र दुनिया का सबसे खतरनाक भू-भाग माना जाता है। इसको रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। दुनिया की कुल एक्टिव 75 प्रतिशत ज्वालामुखी इंडोनेशिया में ही है। इनमें से एक ज्वालामुखी का नाम कावाह इजेन है। इसी के नाम पर एक रहस्यमयी झील है जो ज्वालामुखी के पास स्थित है। 

Mysterious Lake That Glows Like Turquoise at Night Know Interesting Facts in Hindi
रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील - फोटो : Adobe Stock

माना जाता है कि कावाह इजेन झील दुनिया की सबसे ज्यादा अम्लीय झील है और इसका पानी लगातार खौलता रहता है। इसके कारण झील के आसपास कोई रहता नहीं है। इस झील की कई बार सैटेलाइट इमेज जारी की गई जिसमें रात को झील का पानी नीली-हरी रोशनी की तरह दिखाई देता है। इसकी वजह से लोगों का झील की तरफ आकर्षण बढ़ता गया। 
 

Mysterious Lake That Glows Like Turquoise at Night Know Interesting Facts in Hindi
रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील - फोटो : Adobe Stock

झील इतनी खतरनाक है कि इसके आसपास खुद वैज्ञानिकों की भी लंबे समय तक रहने की हिम्मत नहीं हुई। कई सालों के रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने इस फिरोजी रंग का पता लगाया। यह सक्रिय ज्वालामुखी लगातार खौल रही है जिससे हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी कई तरह की गैसें निकलती हैं। इन्हीं गैसों के आपस में मिलने से प्रतिक्रिया होती है जिससे नीला रंग निकलता है। यह नीला रंग ज्वालामुखी से निकलते धुंए का भी होता है और झील के पानी का भी। 

Most Dangerous Poison in World: दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Lake That Glows Like Turquoise at Night Know Interesting Facts in Hindi
रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील - फोटो : Adobe Stock

वैज्ञानिकों ने झील की अम्लीयता की जांच करने के लिए तेजाब से भरे इस झील के पानी में एलुमीनियम की मोटी चादर को करीब 20 मिनट के लिए डाला। जब मोची चादर को निकाला गया तो इस चादर की मोटाई पारदर्शी कपड़े जितनी बची हुई थी। 

Zara Hatke: भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है, क्या है वजह

विज्ञापन
Mysterious Lake That Glows Like Turquoise at Night Know Interesting Facts in Hindi
रात में फिरोजा पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील - फोटो : Adobe Stock

ज्वालामुखी के कभी भी फटने की आशंका की वजह से इंडोनेशिया की सरकार ने आसपास चेतावनी लगा दी थी। साल 2012 से यहां पर कोई नहीं पहुंचा, लेकिन इस झील का पानी लगातार चर्चाओं में रहा। हालांकि, अभी इस झील से जुड़े कई रहस्य हैं जिनका अभी तक नहीं पता चल पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed