फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Treasures: दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने, जो खोजने गया कभी लौटकर नहीं आया

Tue, 18 Mar 2025 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

Mysterious Treasures: दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, हीरे-जवाहरात और सोना-चांदी हो। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा था जिनका खजाना इन चीजों से भरा हुआ था।

विज्ञापन
Mysterious Treasures on Earth Know interesting facts in Hindi Duniya ke Rahasyamayi Khajane
दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Treasures: दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, हीरे-जवाहरात और सोना-चांदी हो। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा था जिनका खजाना इन चीजों से भरा हुआ था। हालांकि, उनकी मौत के बाद यह नहीं पता चल पाया कि उनका खजना कहां पर है। कई लोग इन खजानों की तलाश में आज भी लगे रहते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में बताते हैं जिनकी तलाश में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 



द अंबर रूम

रूस में द अंबर रूम एक प्रसिद्ध महल था, जो सेंट पीटर्सबर्ग शहर के करीब स्थित था। द अंबर रूम कमरे की तरह एक चैंबर था, जिसका निर्माण साल 1707 में पर्शिया में किया गया था। यह पीटर द ग्रेट को रूस और पर्शिया के बीच शांति के तोहफे में मिला था। साल 1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे सुरक्षित करने के लिए इसका अलग-अलग हिस्सों में बंटवारा कर दिया। इन सभी टुकड़ों को 1943 में एक म्युजियम में प्रदर्शित किया गया। यहां से पूरा द अंबर रूम लापता हो गया। इसके बाद से इस खजाने का आज तक कोई पता नहीं चल पाया। 
 

Mysterious Treasures on Earth Know interesting facts in Hindi Duniya ke Rahasyamayi Khajane
दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने - फोटो : Adobe Stock

चंगेज खान का खजाना

मंगोल साम्राज्य की नींव रखने वाला चंगेज खान अपने शासन के दौरान दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और महान योद्धा था। उस समय चंगेज खान ने करीब पूरी दुनिया पर जीत हासिल कर ली थी और खूब धन-दौलत इकट्ठा कर लिया था। सन 1227 में चंगेज खान की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक अज्ञात जगह पर उसके शव और खजाने को दफनाया गया। कहा जाता है कि इस खजाने की खोज में जो भी गया, वह लौटकर नहीं आया।
 

Mysterious Treasures on Earth Know interesting facts in Hindi Duniya ke Rahasyamayi Khajane
रहस्यमयी खजाने की तलाश करने वालों की हो गई मौत - फोटो : Adobe Stock

फॉरेस्ट फेन का खजाना

संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की वायु सेना में फॉरेस्ट फेन काम करता था और वह एक पायलट था। फॉरेस्ट फेन कीमती कलाकृतियों का व्यापारी था जिनकी कीमत अरबों डॉलर थी। साल 1980 में वह घातक बीमारी कैंसर की चपेट में आ गया, तो उसने अपने अरबों डॉलर के खजाने को कहीं पर छिपा दिया। उसने अपने खजाने को खोजने के लिए लोगों को कुछ संकेत दिए थे, लेकिन अभी तक उसके खजाने की तलाश में कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

Emoji Story: आखिर क्यों पीले रंग के ही होते हैं सभी इमोजी? बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Treasures on Earth Know interesting facts in Hindi Duniya ke Rahasyamayi Khajane
जानिए कहां-कहां पर है रहस्यमयी खजाना - फोटो : Adobe Stock

एल डोराडो का खजाना

इस खजाने की तलाश में कई लोगों की मोत हो गई है। बताया जाता है कि यह खजाना कोलंबिया की गुआटाविटा झील में दफन है। माना जाता है कि गुआटाविटा झील की तली में सोना फैला है। एक धार्मिक मान्यता है कि सैकड़ों साल पहले चिब्बा आदिवासी सूर्य की आराधना करते समय बहुत-सा सोना झील में फेंकते थे। सालों तक ऐसा करने की वजह से झील की तली में बड़ी मात्रा में सोना जमा हो गया। स्पेनिश लुटेरा फ्रांसिस्को पिजारो ने इस खजाने को लूटने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। 

Zara Hatke: रोटी बनाने का यह शॉर्टकट इंटरनेट पर हुआ वायरल, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

विज्ञापन
Mysterious Treasures on Earth Know interesting facts in Hindi Duniya ke Rahasyamayi Khajane
दुनिया के रहस्यमयी खजानों की हैरान करने वाली बातें - फोटो : Adobe Stock

जेन लैफिट का खजाना

फ्रांस के रहने वाले जेन लैफिट और उसका भाई पियरे समुद्री डाकू थे। दोनों मेक्सिको की खाड़ी में हमला कर मर्चेंट जहाजों को लूटते थे। सन 1823 से 1830 के बीच लैफिट की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके खजाने को लेकर तरह-तरह की बात की जाने लगीं। बताया जाता है कि न्यू ऑरलियंस तट के आसपास कहीं उसका खजाना छिपाया गया है। 

Sunflower: क्यों हमेशा सूर्य की दिशा में होता है सूरजमुखी का मुंह? यहां जानें इसके पीछे का विज्ञान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed