Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
NASA ISS Develops Over 50 Cracks Safety Concerns Rise As Sunita Williams' Return To Earth Faces Further Delay
{"_id":"673b47ab523e2c28c30b64a5","slug":"nasa-iss-develops-over-50-cracks-safety-concerns-rise-as-sunita-williams-return-to-earth-faces-further-delay-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunita Williams: क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? नासा की लीक रिपोर्ट से हुआ डराने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Sunita Williams: क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? नासा की लीक रिपोर्ट से हुआ डराने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:28 PM IST
सार
Sunita Williams: अमेरिका अंतरिक्ष नासा ने माना है कि अंतरिक्ष स्टेशन में दरारें और रिसाव की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। इसके कारण वहां पर रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स?
- फोटो : X/Nasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी बुच विल्मोर सिर्फ आठ दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गए थे। लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए बोइंग स्टारलाइनर में आई खराबी के कारण उनकी वापसी अभी तक नहीं हो पाई है। सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौट सकते हैं। अभी दोनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर हैं।
अब आईएसएस को लेकर आ रही खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, आईएसएस पर दरारें हो रही हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसएस पर छोटी-मोटी लीक सालों से होती रही है, लेकिन हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी दरारों ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। अमेरिका अंतरिक्ष ने माना है कि अंतरिक्ष स्टेशन में दरारें और रिसाव की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। इसके कारण वहां पर रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
2 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स?
- फोटो : PTI
नासा की लीक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष स्टेशन को काफी गंभीर नुकसान हुआ है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ली जा सकती है। नासा की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसएस के लिए गंभीर खतरों के बारे में कहा गया है।
3 of 5
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स?
- फोटो : NASA
मिशन में क्या हुई गलती?
इस रिपोर्ट के बाद आशंका जताई है कि दरारों पर ध्यान नहीं दिया गया तो सुनीता विलियम्स और विल्मोर की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। सुनीता विलियम्स और विल्मोर आईएसएस पर ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में में आई खराबी के कारण आठ दिन का यह मिशन आगे बढ़ता गया है।
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स?
- फोटो : NASA
नासा की अंतरिक्ष यात्रियों को 13 जून को वापस लाने की योजना थी, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से तारीख को आगे बढ़ाया गया। अब अंतरिक्ष यात्री फरवरी 2025 में वापसी की संभावना है।
क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स?
- फोटो : NASA
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि सुनीती और दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है। बोइंग स्टारलाइनर मिशन में और देरी होने के कारण चालक दल की सुरक्षा और आईएसएस की जांच बढ़ती जा रही है। नासा की तरफ से इन मुद्दों को हल करने की कोशिश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।