NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष के रहस्य को जानने के लिए अक्सर मिशन लाॅन्च कर रहती है। मिशन के दौरान ली गई तस्वीरों को नासा जारी करता रहता है। यह तस्वीरें इतनी अद्भुत होती है, उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। साथ ही यह तस्वीर बेहद हैरान करने वाले होती हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेस से ली गईं धरती की तस्वीरें भी शेयर करती है। आज हम आपको नासा द्वारा शेयर की गईं धरती की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे।
NASA: अंतरिक्ष से धरती पर दिखीं हैरान करने वाली चीजें! नासा ने शेयर की तस्वीरें, देखिए कैसा दिखता है हिमालय
NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष के रहस्य को जानने के लिए अक्सर मिशन लाॅन्च कर रहती है। इस दौरान ली गई तस्वीरों को नासा जारी करता रहता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो-गंगा का मैदान
नासा ने इन तस्वीरों में हिमालय से लेकर माउंट एटना तक की तस्वीरें शेयर की हैं। नासा ने इंडो-गंगा के मैदान की तस्वीर शेयर की है। इस मैदान पर आसामन में बादल छाए हुए दिख रहे हैं। इंडो-गंगा के मैदान को उत्तरी मैदान या उत्तर भारतीय नदी का मैदान भी कहा जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक विशाल, उपजाऊ मैदान है। यह सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा जमा किए गए गाद से बना है।
सत्तितला हाइलैंड्स
इस तस्वीर में सत्तितला हाइलैंड्स दिख रहा है। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित यह एक क्षेत्र है, जिसे अब सत्तितला हाइलैंड्स राष्ट्रीय स्मारक के रूप में नामित किया गया है। सत्तिटला हाइलैंड्स के इतिहास के साक्ष्य इस तस्वीर में देखे जा सकते हैं।
टैम्पा खाड़ी
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक अंतरिक्ष यात्री ने टैम्पा खाड़ी की यह तस्वीर ली थी। टैम्पा खाड़ी को टैम्पा बे भी कहा जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित है और मैक्सिको की खाड़ी के पश्चिम में मौजूद है।
Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया की बढ़ाई चिंता, जानिए आखिर क्या होने वाला है?
ज्वालामुखी विस्फोट से बने गड्ढे
नासा द्वारा शेयर की इस तस्वीर में जावरित्सकोगो में ज्वालामुखी क्रेटर पिछले विस्फोटों और भूवैज्ञानिक परिवर्तन के अवशेषों को दिखा रहे हैं। ज्वालामुखी क्रेटर, ज्वालामुखी गतिविधि की वजह से पृथ्वी की सतह पर बनने वाला एक कटोरे या कीप के आकार का गड्ढा होता है। यहां से लावा, गैस और अन्य ज्वालामुखी सामग्री बाहर आती हैं।
Viral Video: देसी बालकों के आगे अजगर ने टेके घुटने, रस्सी की तरह तालाब से खींचकर कर दिया बाहर, लोग बोले- ये साउथ की मूवी के हीरो हैं