सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है विशेष योजना

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
nasa spacex cuts 2 astronauts from crew 9 mission to bring sunita williams barry butch wilmore drgon capsule
सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला - फोटो : NASA

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर की फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापसी होगी। दोनों अंतरिक्ष यात्री दो महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को फरवरी 2025 तक टाल दिया गया। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं पाई। अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को एलन मस्क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से वापस लाया जाएगा। 24 सितंबर 2024 को Crew-9 मिशन को लॉन्च किया जाएगा। 



पहले Crew-9 मिशन में चार अतंरिक्ष यात्री जाने वाले थे, लेकिन अब सिर्फ दो एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे। इसकी वजह यह है कि लौटते समय सुनीता और बुच को वापस लाया जा सके। इसलिए दो अंतरिक्ष यात्रियों को रोक दिया गया है, उन्हें अगले मिशन में शामिल किया गया है। पहले योजना में इस मिशन की कमांडर जेना कार्डमैन थीं., पायलट निक हेग, मिशन स्पेशलिस्ट स्टेफनी विल्सन और रूसी कॉस्मोनॉट मिशन स्पेशलिस्ट एलेक्जेंडर गोरबुनोव को जाना था। 

Trending Videos
nasa spacex cuts 2 astronauts from crew 9 mission to bring sunita williams barry butch wilmore drgon capsule
दोनों महिला अंतरिक्ष यात्री Crew-9 मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन पर नहीं जाएंगी - फोटो : NASA

अब इस सिर्फ दो परुष अंतरिक्ष यात्री रूसी एस्ट्रोनॉट एलेक्जेंडर गोरबुनोव और पायलट निक हेग जाएंगे। दोनों महिला अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन और स्टेफनी विल्सन इस मिशन में नहीं जाएंगी, उन्हें अगले मिशन में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa spacex cuts 2 astronauts from crew 9 mission to bring sunita williams barry butch wilmore drgon capsule
सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला - फोटो : NASA

मिशन कमांडर बने निक हेग

पहले के मिशन पायलट निक हेग को कमांडर बनाया गया है, तो वहीं एलेक्जेंडर के प्रोफाइल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। क्रू-9 मिशन के ड्रैगन कैप्सूल को अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करने के लिए पहले वहां जगह तैयार की जा रही है। बोईंग के खराब स्टारलाइनर को 6 सितंबर को अनडॉक किया जाएगा और वह 7 सितंबर को धरती पर लौट आएगा। इसके बाद ड्रैगन कैप्सूल उसकी जगह पर डॉक होगा। 

 

nasa spacex cuts 2 astronauts from crew 9 mission to bring sunita williams barry butch wilmore drgon capsule
सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला - फोटो : NASA

क्या है Crew-9 स्पेस मिशन? 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम में यह शामिल है। यह SpaceX के साथ मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन का 9 रोटेशनल मिशन है, जिससे अंतरिक्ष स्टेशन पर लगातार शोध किया जाता रहे। दुनिया को मौसम की सही जानकारी उपलब्ध होती रहे। दो दशक से अधिक समय से अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हर समय कोई न कोई अंतरिक्ष यात्री रहा है। इसके कारण वह कभी भी खाली नहीं रहा। इसलिए वहां लगातार अंतरिक्ष यात्री जाते रहे हैं। 

Science News: अंतरिक्ष में इस चीज को देख वैज्ञानिक हुए हैरान, तेज रफ्तार से हमारी आकाशगंगा से जा रही बाहर

Sunita Williams: छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? ये बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है नासा

विज्ञापन
nasa spacex cuts 2 astronauts from crew 9 mission to bring sunita williams barry butch wilmore drgon capsule
सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला - फोटो : NASA

क्या है ड्रैगन कैप्सूल?

SpaceX का ड्रैगन क्रू कैप्सूल को बनने के बाद से 46 बार लॉन्च किया जा चुका है। ड्रैगन क्रू कैप्सूल 42 बार अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर चुका है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बार रीफ्लाइट हुई है। इसमें एक बार में सात अंतरिक्ष यात्री बैठ सकते हैं। दुनिया का यह पहला निजी अंतरिक्ष यान है, जो लगातार अंतरिक्ष स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो लेकर आता-जाता है। आमतौर पर इसमें दो से चार अंतरिक्ष यात्री बैठते हैं। आपात स्थिति में सात यात्री बैठ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed