सब्सक्राइब करें

Palace On Wheels: आलीशान सफर की एक टिकट की कीमत 18 लाख से भी है अधिक, जानें कहां से कहा तक चलती है ये ट्रेन

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 30 Apr 2026 04:36 PM IST
सार

Most Expensive Train In India: राजस्थान की पहचान बन चुकी लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। करीब 45 साल के इतिहास में पहली बार यह शाही ट्रेन मई की भीषण गर्मी में भी पर्यटकों को राजस्थान की सैर कराने जा रही है। 

विज्ञापन
indias most expensive train palace on wheels will run in May for the first time in 45 years luxury tourism
Palace On Wheels - फोटो : instagram/heritagepalaceonwheels

Most Expensive Train In India: रेगिस्तान की तपती धूप, सुनहरी रेत और शाही ठाठ, इन सबका मेल जब एक ही सफर में मिल जाए, तो अनुभव किसी सपने से कम नहीं लगता। राजस्थान की पहचान बन चुकी लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। करीब 45 साल के इतिहास में पहली बार यह शाही ट्रेन मई की भीषण गर्मी में भी पर्यटकों को राजस्थान की सैर कराने जा रही है। अब तक यह ट्रेन केवल सर्दियों या सुहा वने मौसम में ही चलाई जाती थी, लेकिन बदलते हालातों और पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से यह नया कदम उठाया गया है।



जानकारी के अनुसार, इस खास यात्रा के लिए एक राष्ट्रीयकृत बैंक ने अपने 84 सदस्यों के लिए पूरी ट्रेन को चार्टर बुक किया है। यह शाही सफर 20 मई को दिल्ली से शुरू होगा और 21 मई की सुबह जयपुर पहुंचेगा। जयपुर में मेहमानों के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को शुरुआत से ही रॉयल फील मिल सके। पर्यटन विशेषज्ञ इसे एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं, क्योंकि हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय हालात, खासतौर पर मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी गई है।
 

Trending Videos
indias most expensive train palace on wheels will run in May for the first time in 45 years luxury tourism
गर्मी को देखते हुए खास इंतजाम - फोटो : instagram/heritagepalaceonwheels

गर्मी को देखते हुए खास इंतजाम
मई की तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के अंदर सुविधाओं में भी बदलाव किए गए हैं। खासतौर पर खाने-पीने के मेन्यू को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान ठंडक और राहत महसूस हो। इस बार ट्रेन जिस-जिस शहर से गुजरेगी, वहां के मशहूर ठंडे व्यंजन यात्रियों को परोसे जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
indias most expensive train palace on wheels will run in May for the first time in 45 years luxury tourism
स्वाद में भी मिलेगा शाही अंदाज - फोटो : instagram/heritagepalaceonwheels

स्वाद में भी मिलेगा शाही अंदाज
ट्रेन के प्रवक्ता हृदयेश चानसोनिया और हेड शेफ राजेंद्र के मुताबिक, यात्रियों के लिए खास तौर पर ऐसे पेय और डेजर्ट तैयार किए गए हैं जो गर्मी से राहत दें। सवाई माधोपुर में आम का पन्ना, चित्तौड़गढ़ में गुलाब की ठंडी खीर, उदयपुर में ठंडाई और जैसलमेर में ऑरेंज ड्रिंक जैसे रिफ्रेशिंग विकल्प मिलेंगे। वहीं जयपुर पहुंचने पर मेहमानों को पारंपरिक लस्सी, कुल्फी और फालूदा का स्वाद भी चखने को मिलेगा, जो इस सफर को और यादगार बना देगा।
 

indias most expensive train palace on wheels will run in May for the first time in 45 years luxury tourism
कितना है किराया? - फोटो : instagram/heritagepalaceonwheels

कितना है किराया?
जहां सुविधाएं शाही हैं, वहीं इसका किराया भी आम लोगों की पहुंच से काफी दूर है। पैलेस ऑन व्हील्स देश की सबसे महंगी ट्रेनों में गिनी जाती है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया लगभग 2.67 लाख रुपये प्रतिदिन है, जो पूरे 7 रात और 8 दिन के पैकेज के लिए करीब 18.7 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

इसी तरह सुइट श्रेणी में प्रति दिन करीब 2.18 लाख रुपये और पूरे पैकेज के लिए लगभग 15.3 लाख रुपये खर्च करने होते हैं। सुपर डीलक्स केबिन में सफर करने के लिए करीब 1.95 लाख रुपये प्रतिदिन या पूरे टूर के लिए लगभग 13.6 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं।
 

विज्ञापन
indias most expensive train palace on wheels will run in May for the first time in 45 years luxury tourism
कितना है किराया? - फोटो : instagram/heritagepalaceonwheels

वहीं, सिंगल ऑक्यूपेंसी डीलक्स केबिन का किराया करीब 1.10 लाख रुपये प्रतिदिन है, जो पूरे पैकेज के लिए लगभग 7.7 लाख रुपये बैठता है। डबल ऑक्यूपेंसी डीलक्स केबिन में प्रति व्यक्ति खर्च करीब 71 हजार रुपये प्रतिदिन होता है, यानी पूरा सफर लगभग 5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

पैलेस ऑन व्हील्स सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता महल है, जहां हर पल में शाही अनुभव छिपा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गर्मियों में शुरू हुआ यह नया प्रयोग पर्यटन को कितनी नई रफ्तार दे पाता है।

Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य
Ajab Gajab: दुनिया के सबसे लंबे शख्स ने बयां की तलाक की वजह, फिर शुरू की प्यार कि तलाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed