फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NASA: हर इंसान को 10 हजार करोड़ रुपये का मालिक बना सकता है ये एस्टेरॉयड, नासा कर रहा बड़ी तैयारी

Tue, 29 Mar 2022 05:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
NASA Will Send Spacecraft on Most Valuable Asteroid Can Give 10 Thousand Crore Rupees
साइकी एस्टेरॉयड पर यान भेजेगा नासा - फोटो : iStock

NASA Will Send Spacecraft on Most Valuable Asteroid: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) एक ऐसे एस्टेरॉयड पर यान भेजने जा रहा है जो पृथ्वी पर मौजूद हर शख्स को 10 हजार करोड़ रुपये दिला सकता है। इस एस्टेरॉयड पर यान भेजने में नासा की मदद स्पेसएक्स (SpaceX) करेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी को स्पेसएक्स इस मिशन के लिए अपना फॉल्कन हैवी रॉकेट देगा। इस एस्टेरॉयड का नाम 16 साइकी (16 Psyche) है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा साइकी एस्टेरॉयड एक्सप्लोरर मिशन एक अगस्त 2022 को लॉन्च करेगा।



इससे पहले स्पेसएक्स फॉल्कन हैवी रॉकेट को जून में लॉन्च करेगा।  फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से जून में फॉल्कन हैवी रॉकेट को लॉन्च किया जाएगा जिसमें लॉन्च पैड 39ए से यूएस स्पेस फोर्स के यूएसएसएफ-44 मिशन की लॉन्चिंग होगी। नासा की तरफ से इस रॉकेट के जरिए दो पेलोड्स को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में तैनात किया जाएगा। इसमें एक अमेरिकी सेना की टेट्रा-1 माइक्रोसैटेलाइट है जबकि दूसरे बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

स्पेसएक्स के फॉल्कन हैवी रॉकेट से लॉन्च किया जाने वाला साइकी स्पेसक्राफ्ट लगभग तैयार किया जा चुका है। पहले यह तय नहीं हो पाया था कि किस रॉकेट से इस स्पेसक्राफ्ट की लॉन्चिंग होगी। नासा के लॉन्च शेड्यूल में जानकारी डालने के बाद साफ हो गया है कि फॉल्कन हैवी रॉकेट से इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा। 

NASA Will Send Spacecraft on Most Valuable Asteroid Can Give 10 Thousand Crore Rupees
साइकी एस्टेरॉयड पर यान भेजेगा नासा - फोटो : Twitter @SpaceX

धरती पर मौजूद हर शख्स को जो एस्टेरॉयड 10 हजार करोड़ रुपये का मालिक बना सकता है उसका निर्माण लोहे, निकल और सिलिका से हुआ है। एस्टेरॉयड में मौजूद धातुओं को अगर बेच दिया जाता है, तो हर शख्स अरबों का मालिक बन सकता है। 

NASA Will Send Spacecraft on Most Valuable Asteroid Can Give 10 Thousand Crore Rupees
साइकी एस्टेरॉयड पर यान भेजेगा नासा - फोटो : Twitter @SpaceX


इस एस्टेरॉयड पर जिस स्पेसक्राफ्ट को भेजा जाना है उसका नाम भी साइकी रखा गया है।  अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाला साइकी स्पेसक्राफ्ट मई 2023 में मंगल ग्रह के ग्रैविटी वाले क्षेत्र से बाहर आएगा जिसके बाद साल 2026 में  16 साइकी एस्टेरॉयड की कक्षा में पहुंच जाएगा। इसके बाद वह  21 महीने तक एस्टेरॉयड की परिक्रमा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA Will Send Spacecraft on Most Valuable Asteroid Can Give 10 Thousand Crore Rupees
साइकी एस्टेरॉयड पर यान भेजेगा नासा - फोटो : iStock


नासा की तरफ से स्पेसक्राफ्ट के साइंस और इंजीनियंरिंग सिस्ट्म को तैयार कर लिया गया है। अमेरिकी सरकार ने भी इस मिशन के लिए हरी झंडी दे दी है। नासा ने बताया है कि 16 साइकी एस्टेरॉयड पर मौजूद लोहे की कुल कीमत करीब 10000 क्वॉड्रिलियन पाउंड (10,000,000,000,000,000,000 पाउंड) है। इसका मतलब कि धरती पर मौजूद हर शख्स 10 हजार करोड़ रुपये का मालिक बन जाएगा। 

विज्ञापन
NASA Will Send Spacecraft on Most Valuable Asteroid Can Give 10 Thousand Crore Rupees
साइकी एस्टेरॉयड पर यान भेजेगा नासा - फोटो : Pixabay

यह एस्टेरॉयड 226 किमी चौड़ा है जिसका अध्ययन नासा का साइकी स्पेसक्राफ्ट करेगा। स्पेसक्राफ्ट के क्रिटकिल डिजाइन स्टेज को पूरा कर लिया गया है। इस स्पेसक्राफ्ट में सोलर-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम, तीन साइंस इंस्ट्रूमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर सब सिस्टम होगा। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी इस स्पेसक्राफ्ट पर नजर रखेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed