फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: अब बूढ़े लोग फिर से हो जाएंगे नौजवान, वैज्ञानिकों को मिली 'उम्र पलटने' में सफलता

Fri, 20 Jan 2023 04:31 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 20 Jan 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
New Study: Age reversal to look younger now old people will become young again
बूढ़े लोग फिर से हो जाएंगे नौजवान! - फोटो : istock

Age reversal to look younger: आज दुनियाभर के बाजार में तमाम कॉस्मेटिक्स और कैप्सूल्स मौजूद हैं, जो लोगों को कुछ दिनों में जवां दिखाने का दावा करते हैं। हालांकि, असल में देखा जाए तो इन महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का कुछ खास असर नहीं होता है। ऐसे में साइंटिस्ट उम्रदराज लोगों में युवाओं जैसी चुस्ती-फुर्ती लाने के लिए लंबे समय से प्रयोग कर रहे हैं, वहीं अब जाकर इसमें कुछ कामयाबी मिलती दिख रही है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स की इस रिसर्च की मानें तो शायद कुछ समय बाद 50 साल की उम्र का इंसान भी 30 साल के युवा जितना ताकतवर और खूबसूरत लग सकता है। यानी उसकी स्किन उतनी ही कसी हुई लगेगी जितनी किसी नौजवान की होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे हो सकता है क्या यह उम्र के पीछे लौटने से जुड़ा है। तो आइए इस शोध के बारे में अधिक जानते हैं।

New Study: Age reversal to look younger now old people will become young again
बूढ़े लोग फिर से हो जाएंगे नौजवान! - फोटो : istock
दरअसल, बोस्टन की लैब्स में बूढ़े और कमजोर चूहों को ज्यादा स्वस्थ और मजबूत चूहों में बदल दिया गया है। इतना ही नहीं इस दौरान उनकी उम्र के कारण कमजोर पड़ी नजर भी ठीक हो गई है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और बोस्टन यूनिवर्सिटी के इस जॉइंट शोध के बाद शोधकर्ता डेविड सिनक्लेयर ने साफ तौर पर कहा कि उम्र एक रिवर्सिबल प्रोसेस है, जिसके साथ छेड़छाड़ संभव है।
New Study: Age reversal to look younger now old people will become young again
अब बूढ़े लोग फिर से हो जाएंगे नौजवान! - फोटो : istock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शोध का नाम है- लॉस ऑफ एपीजेनेटिक इंफॉर्मेशन एज कॉज ऑफ मैमेलियन एजिंग। इस प्रयोग में पाया गया कि उम्र को पीछे लौटाकर वापस युवा बनाया जा सकता है। इस दौरान एक और चौंकाने वाली बात ये भी सामने आई कि एज न केवल पीछे लौटती है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Study: Age reversal to look younger now old people will become young again
बूढ़े लोग फिर से हो जाएंगे नौजवान! - फोटो : istock
किसी भी शरीर के पास अपनी युवावस्था की बैकअप कॉपी होती है, यदि इस कॉपी को ट्रिगर किया जाए तो सेल्स का रीजेनरेशन होने लगेगा और उम्र पीछे लौटने लगेगी। ऐसे में ये बात गलत साबित हुई कि बढ़ती उम्र जेनेटिक म्यूटेशन का नतीजा है। जिसमें डीएनए कमजोर पड़ जाते हैं या समय के साथ कमजोर हो चुकी कोशिकाएं शरीर को भी कमजोर बना देती हैं। 
विज्ञापन
New Study: Age reversal to look younger now old people will become young again
अब बूढ़े लोग फिर से हो जाएंगे नौजवान! - फोटो : istock
शोधकर्ता सिनक्लेयर का कहना है कि जब कोशिकाएं अपने ही डीएनए को ठीक से रीड नहीं कर पाती है, तो बुढ़ापा आने लगता है। जिस तरह कोई पुरानी और ढीले कलपुर्जों वाली मशीन पर आने वाला सॉफ्टवेयर करप्ट हो जाता है। इस रिसर्च के दौरान बूढ़े और कमजोर नजर वाले चूहों में ह्यूमन एडल्ट स्किन सेल्स को डाला गया। इसके बाद कुछ ही दिनों में उनकी नजर वापस ठीक हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed