Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
North Korea Horror of Kim Jong-un's 'hell on Earth' labour camp as people are tortured and starved
{"_id":"65c0983144446a12ca0a2254","slug":"north-korea-horror-of-kim-jong-un-s-hell-on-earth-labour-camp-as-people-are-tortured-and-starved-2024-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा, जानकर कांप जाएगी रूह, किम का लेबर कैंप है धरती का नर्क","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
उत्तर कोरिया: भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा, जानकर कांप जाएगी रूह, किम का लेबर कैंप है धरती का नर्क
North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग उन अपनी क्रूरता के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उत्तर कोरिया में किसी को कौन तरीके से सजा दी जाती है, शायद ही इस बार में अधिक लोगों को पता होगी। उत्तर कोरिया में भागने वाले को ऐसी सजा दी जाती है, जिसके बारे में जानकर रूह कांप जाएगी। भागने वालों के लिए तानाशाह किंम जोंग उन ने एक ऐसी जगह बनवाई है, जिसे 'नरक' भी कहा जाता है। यह एक लेबर कैंप है।
यहां पर लोगों को भूखा रखा जाता है और बहुत प्रताड़ित किया जाता है। एक शख्स ने बताया कि लेबर कैंप में उसे नौ महीने तक टॉर्चर किया गया। शख्स ने बताया कि उसने इतना भूखा रखा गया कि उसका वजन सिर्फ 35 किलोग्राम बचा था। वह देश को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से यह सजा दी गई। शख्स को लेबर कैंप में भेज दिया गया।
2 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा
- फोटो : Istock
लेबर कैंप में हर दिन पेड़ों की कटाई के लिए पहाड़ों पर चढ़ाया जाता था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने बताया कि पेड़ों को पहाड़ी से नीचे फेंका जाता है। इसकी वजह से ऊपर की तरफ चढ़ाई करने वाले दूसरे कैदियों की मौत हो जाती है या उन्हें जानलेवा चोट आ जाती हैं।
3 of 5
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा
- फोटो : Istock
शख्स ने बताया कि पहाड़ चढ़ाई करने वाले लोगों के अंगों को चोटें आ जाती थीं और उनके घावों से आंतें बाहर निकल जाती थीं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शव वहीं पर पड़े-पड़े सड़ जाते हैं। शख्स ने खुद को विदेशी जासूस बताया, जो वह नहीं था, तब उसको कैंप में भेजा गया। वह डर रहा था कि अगर वह यह स्वीकार नहीं करेगा, तो उसे और अधिक टार्चर किया जाएगा।
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा
- फोटो : Istock
डॉक्यूमेंट्री फिल्म Beyond Utopia: Escape from North Korea में इस की कहानी के बारे में बताया गया है। इन लोगों को यहां से भगाने में दक्षिण कोरिया के कुछ लोग मदद करते हैं। ऐसे ही एक शख्स दक्षिण कोरिया के पादरी किम सियोंगुन हैं।
उत्तर कोरिया में भागने वालों को दी जाती है ऐसी सजा
- फोटो : Istock
वह उत्तर कोरिया के लोगों की 24 साल से भागने में मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं इस बारे में चिंता करते हुए थका महसूस करता हूं। यात्रा का सबसे कठिन भाग वह है, जिससे हमें अवैध रूप से जंगल से होकर गुजरना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।