फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus: आसमान से बरसेंगे आग के गोले, 2025 का अंत होगा इतना भयावह, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया

Wed, 22 Oct 2025 06:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 06:18 PM IST
सार

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है।

विज्ञापन
nostradamus 2025 predictions world war nuclear disaster nostradamus ki bhavishyavani in hindi
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Adobe Stock

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2025 के बचे हुए महीने भयावह साबित हो सकते हैं। उनकी भविष्यवाणियों और लेखों की व्याख्या करने वाले लोग दुनियाभर में हो रहे संघर्ष और घटनाओं को संभावित परमाणु युद्ध, आपदा और महामारी से जोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि साल का अंत कुछ ऐसी घटनाओं के साथ होने वाला है। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। 



फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। 
 

nostradamus 2025 predictions world war nuclear disaster nostradamus ki bhavishyavani in hindi
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस की एक कविता के अंश में तारों और रक्त से सने पवित्र स्थानों के बीच मार्स के शासन का उल्लेख किया गया है। इस भविष्यवाणी को आधुनिक व्याख्याकारों ने तीसरे विश्व युद्ध की संभावना से जोड़ा है। 

मंगल ग्रह से क्या है संबंध?

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है कि जब मंगल ग्रह तारों के बीच अपना रास्ता बनाएगा, तो इंसानी खून से पृथ्वी के पवित्र स्थान लाल हो जाएंगे। पूर्वी दिशा से तीन आग की लपटें प्रज्वलित होंगी, जबकि पश्चिमी दिशा अपना प्रकाश खो देगी।
 

nostradamus 2025 predictions world war nuclear disaster nostradamus ki bhavishyavani in hindi
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

परमाणु बम विस्फोट की आशंका 

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने नए युद्ध, महामारियों और आकाश से गिरने वाले एक ब्रह्मांडीय आग के गोले की भी भविष्यवाणी की थी। इसके बारे में कुछ लोगों का मानना है कि वह एक क्षुद्रग्रह या परमाणु बम हो सकता है।  मंगल को युद्ध और आक्रामकता का प्रतीक माना जाता है, जो हिंसा से प्रभावित काल का संकेत देता है, तो वहीं पवित्र स्थानों पर मानव रक्त का गिरना', पवित्र या संरक्षित जगहों पर युद्ध छिड़ने का संकेत दे रहा है।

ब्रह्मांडीय खतरे के संकेत 

उनकी भविष्यवाणियां एक ब्रह्मांडीय खतरे की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड से एक आग का गोला उठेगा। कुछ लोग इसे क्षुद्रग्रह या धूमकेतु से जोड़ रहे हैं, तो अन्य लोगों का मानना है कि यह परमाणु बम से जुड़ा हो सकता है।

Viral Video: गाइड की साजिश का पर्दाफाश, विदेशी टूरिस्ट को लूटने की कर रहा था कोशिश, झूठे आरोपों की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
nostradamus 2025 predictions world war nuclear disaster nostradamus ki bhavishyavani in hindi
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

यूरोप की शक्ति हो जाएगी कम

विशेषज्ञ पूर्व से उठने वाली 'तीन आग' को संघर्ष या एशिया में शक्तिशाली राष्ट्रों के उदय के रूप में देखते हैं, तो वहीं पश्चिम की मंद होती रोशनी से कमजोर होते प्रभाव या शक्ति का संकेत मिलता है। इससे यूरोपीय देशों के कमजोर होने का संकेत मिलता है।

Viral Video: प्लेटफॉर्म पर आ रही थी ट्रेन और ट्रैक पर बैठे थे चचा, लोको पायलट बजाता रहा हॉर्न और चला दी ट्रेन

विज्ञापन
nostradamus 2025 predictions world war nuclear disaster nostradamus ki bhavishyavani in hindi
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया - फोटो : Freepik

इंग्लैंड में युद्ध छिड़ने की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि एक युद्ध समाप्त होते ही इंग्लैंड में दूसरा युद्ध छिड़ सकता है। इसके अलावा एक घातक महामारी भी आएगी। इतने क्रूर युद्ध होंगे कि हर तरफ दुश्मन पैदा हो जाएंगे। एक बड़ी महामारी वापस आ गई है और आकाश के नीचे इससे अधिक खतरनाक कोई शत्रु नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed