जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसे दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करते हैं। हम उसकी हर मांग को पूरा करते हैं। हम उसे महंगे से महंगा तोहफा देने की कोशिश करते हैं। ऐसा करके हम उसे बताते हैं कि वो हमारे लिए बहुत खास है। इसी प्यार को जाहिर करने के लिए फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस वीक में युवक और युवतियां अपने दिल की बात एक दूसरे से कहते हैं। इसके साथ ही वो एक-दूसरे की हर खुशी को पूरा करने का वादा भी करते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे को कीमती तोहफे भी देते हैं। अक्सर देखा गया है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से "चांद तारे" तोड़ लाने की बात करते हैं। अगर आप भी अपनी साथी को चांद तोहफे में देना चाहते हैं तो आपका ये ख्वाब अब बहुत जल्द पूरा होगा जिससे आप अपनी साथी के साथ छुट्टियां बिताने भी जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये चांद मिलेगा कैसे........
अजब गजब: इस वैलेंटाइन अपने साथी को गिफ्ट करिए "चांद का टुकड़ा", जानिए कैसे करेंगे ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन