फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: यहां सिर्फ एक दिन के लिए होती है शादी, बेहद हैरान करने वाली है वजह

Wed, 19 Jul 2023 12:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
One day marriage in China men pay brides 40 thousand rupees to secure ancestral grave burial rights
One day marriage in China - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: दुनिया में अलग-अलग जाति और समुदाय लोग निवास करते हैं। सभी की अपनी अलग-अलग संस्कृतियां, रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। हर जगह पर रहन-सहन से लेकर शादी-ब्याह तक के अपने रीति-रिवाज होते हैं। जातियों और समुदायों में पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों और मान्यताओं का अलग-अलग महत्व होता है। हालांकि दुनिया में पालन की जाने वाली कई परंपराओं के बारे में जानकर हैरानी होती है।  



जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं, तो वो पूरा जीवन एक दूसरे का साथ निभाने की कसमे खाते हैं। हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह है कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां पर शादी सिर्फ घंटे के लिए होती है। भारत के पड़ोसी देश चीन के कुछ इलाकों में पुरुष सिर्फ 24 घंटे के लिए ही शादी करते हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह पूरी तरह सच है। आइए जानते हैं अनोखी शादी के बारे में...

 

One day marriage in China men pay brides 40 thousand rupees to secure ancestral grave burial rights
One day marriage in China - फोटो : istock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में गरीबी की वजह से जो लोग शादी के दौरान लड़की को तोहफे और पैसे नहीं दे पाते, उनकी शादी ही नहीं होती है। इसकी वजह से वह एक अनोखी शादी करते हैं। इससे वह सिर्फ शादीशुदा कहलाते हैं। 
 

One day marriage in China men pay brides 40 thousand rupees to secure ancestral grave burial rights
One day marriage in China - फोटो : istock

यहां पर होती एक दिन की शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हुबेई प्रोविंस में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे यानी एक दिन की शादी का चलन है। यहां कुछ लड़कों की गरीबी की वजह से शादी नहीं हो पाती है, तो मरने से पहले सिर्फ नाम के लिए शादी करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
One day marriage in China men pay brides 40 thousand rupees to secure ancestral grave burial rights
One day marriage in China - फोटो : istock

बीते 6 सालों में यह चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसी शादी कराने वाले शख्स ने बताया कि उनके पास कई पेशेवर दुल्हनें हैं, जो 40 हजार रुपये लेती हैं और शादी करती हैं। यह ज्यादातर बाहर की लड़कियां होती हैं और जिन्हें पैसे की जरूरत होती है।

Time Traveller: 2671 से लौटे शख्स का चौंकाने वाला दावा, छह महीने में मिलेगी खुशखबरी, जान खुशी से झूम उठेंगे आप

विज्ञापन
One day marriage in China men pay brides 40 thousand rupees to secure ancestral grave burial rights
One day marriage in China - फोटो : istock

क्या है शादी की वजह 

हुबेई के ग्रामीण क्षेत्र में माना जाता है कि इंसान को मौत के बाद फैमिली ग्रेवयार्ड में शादीशुदा होने पर ही दफनाया जाएगा। इसलिए गरीब पुरुष शादी करने के बाद अपने पुश्तैनी कब्रगाह पर दुल्हन को लेकर जाते हैं। वहां पर वह पूर्वजों को बताते हैं कि उनकी शादी हो चुकी है।


Suadi Arabia: 90 साल के बुजुर्ग ने की पांचवीं शादी, बना सबसे उम्रदराज दूल्हा, बोला- मेरी सेहत की राज है शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed