Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं तीन जीव, 10 सेकेंड के अंदर खोज लिया तो बन जाएगा रिकॉर्ड!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है। ये चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखाई नहीं देती हैं। कई तस्वीरें हमारे पर्सनैलिटी के बारे में भी बताती है। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है।
इस वायरल तस्वीर में भी तीनों जीव हमारी आंखों के सामने ही हैं, लेकिन नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीर में जीवों को इस तरह छिपाया गया है जिसे खोजना बेहद मुश्किल है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते है, तो उसके लिए भी ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।
इंटरनेट पर वायरल इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर ने लोगों के दिमाग को कन्फ्यूज कर दिया है, क्योंकि इस तस्वीर में लोगों को एक भी जीव नहीं दिख रहे हैं। इस तस्वीरों को देखकर सही जवाब खोजना लोगों के लिए बेहद मुश्किल लग रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पनामा के एक जंगल की तस्वीर है। इस तस्वीर में जमीन पर फैले पत्ते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में छिपे जीवों का रंग भी पत्ते के रंग से मिलता जुलता है जिसकी वजह आंखों को धोखा हो रहा है। इस तस्वीर में बेहद चालाकी से तीन मेढक छिपे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप इन छिपे हुए मेढक को 10 सेकेंड में खोज लेंगे, तो रिकॉर्ड बन जाएगा। अगर आपको तस्वीर में मेढक दिख जाते हैं, तो आपकी आंखें बाज की मानी जाएंगी।